फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa Qualified for WTC Final 2025 Points Table After SA vs PAK Test Match Scorecard Result

SA vs PAK: पाकिस्तान पर पहले टेस्ट में दो विकेट से दक्षिण अफ्रीका की जीत, WTC फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम

Sun, 29 Dec 2024 05:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 29 Dec 2024 05:07 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में जीत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। बता दें कि, डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला अगले साल 11 जून से 15 जून के बीच खेला जाएगा। वहीं, एक दिन रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर काबिज है।

विज्ञापन
South Africa Qualified for WTC Final 2025 Points Table After SA vs PAK Test Match Scorecard Result
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : @ProteasMenCSA

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में दो विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। इसी के साथ टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 148 रन चाहिए थे। उन्होंने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में जीत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। बता दें कि, डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला अगले साल 11 जून से 15 जून के बीच खेला जाएगा। वहीं, एक दिन रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर काबिज है। 11 मैचों में सात जीत के साथ उनका अंक प्रतिशत 66.67 हो गया है। अब देखना होगा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका का हाल

स्थान टीम खेले जीते हारे ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
1 दक्षिण अफ्रीका 11 7 3 1 88 66.67
2 ऑस्ट्रेलिया 15 9 4 2 106 58.89
3 भारत 17 9 6 2 114 55.88
4 न्यूज़ीलैंड 14 7 7 0 81 48.21
5 श्रीलंका 11 5 6 0 60 45.45
6 इंग्लैंड 22 11 10 1 114 43.18
7 बांग्लादेश 12 4 8 0 45 31.25
8 पाकिस्तान 11 4 7 0 40 30.30
9 वेस्टइंडीज 11 2 7 2 32 24.24
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे स्थान के लिए लड़ाई
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिलहाल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है, जो कि शुरुआती तीन मैचों के बाद 1-1 की बराबरी पर है। चौथा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है जबकि सीरीज का अंतिम मुकाबला तीन जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। अगर रोहित शर्मा की सेना ये दो मैच अपने नाम करने में कामयाब होता है तो डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन सकती है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 58.89 के अंक प्रतिशत और भारत 55.88 के अंक प्रतिशत के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में टॉस जीतकर पहल गेंदबाजी का फैसला लिया था। पाकिस्तान ने कामरान गुलाम की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 211 रन बनाए। डेन पेटरसन ने पांच और कॉर्बिन बॉश ने चार विकेट झटके। जवाब में मेजबानों ने एडेन मार्करम (89) और कॉर्बिन बॉश (81*) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 301 रन बनाए और 90 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में पाकिस्तान ने 237 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 148 रनों का लक्ष्य दिया। टेम्बा बावुमा की टीम ने आठ विकेट खोकर 150 रन बनाए और दो विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed