फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa have beaten Bangladesh by 20 runs in the 1st T20I in Bloemfontein

SAvsBAN T20I: पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने मेहमान बांग्लादेश को दी 20 रन से मात 

Fri, 27 Oct 2017 03:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 27 Oct 2017 03:33 AM IST
विज्ञापन
South Africa have beaten Bangladesh by 20 runs in the 1st T20I in Bloemfontein
एबी डिविलियर्स - फोटो : ICC

टेस्ट और वनडे सीरीज में हार के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज का भी खराब आगाज हुआ है। ब्लेमफॉन्टेन में खेले गए पहले टी-20 मैच में उसे मेजबान टीम ने 20 रन से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक और एबी डिविलियर्स की धुआंधार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया। डि कॉक ने 44 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए। वहीं डिविलियर्स ने अपने जाने-माने अंदाज में 27 गेंद में 49 रन बनाए। अपनी आतिशी पारी में उन्होंने 8 चौके जड़े। इसके अलावा डेविड मिलन ने 25 और फरहान बेहरदीन ने 36 रन का तेज तर्रार पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से कप्तान शाकिब अल हसन ने 1, मेहदी हसन ने 2 और रुबेल हुसैन ने 1 विकेट हासिल किया। बांग्लादेश कप्तान ने सात गेंदबाजों को मैच में आजमाया। हाशिम अमला का बल्ला मैच में खामोश रहा 4 गेंद में 3 रन बनाकर वो मेहदी हसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। 
विज्ञापन


इसके बाद जीत के लिए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही। इमरौल कायस और सौम्य सरकार ने 3.5 ओवर में 43 रन जोड़े। लेकिन कायस के हेन्डरिक्स का शिकार होते ही बांग्लादेशी पारी लड़खड़ा गई। हालांकि जब तक सौम्य सरकार विकेट टिके रहे तब तक बांग्लादेश जीत की तरफ बढ़ता दिख रहा था लेकिन जैसे ही दसवें ओवर में 92 के स्कोर पर सरकार आउट हुए उसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। सरकार ने 47 रन बनाए उनके अलावा मोहम्मद सैफुद्दीन ने 39 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 17.2 ओवर में बांग्लादेश ने 9 विकेट पर 150 रन बना लिए थे। अंतिम 16 गेंद में जीत के लिए 46 रन की दरकार थी और बांग्लादेश केवल 25 रन बना सकी। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेन पीटरसन, बेउरान हेंडरिक्स, रॉबी फ्राईलिंक और फेहुकवायो ने  2-2 विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हार के बाद बांग्लादेशी कप्तान साकिब अल हसन ने कहा, उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की खासकर आखिरी के पांच ओवरों में। हमने बीच के ओवरों में उन्हें रोकने में सफल हो गए थे लेकिन अंतिम पांच ओवरों के कारण हमें मैच गंवाना पड़ा। हमने इन पांच ओवरों में 62 रन खर्च किए। हमने 15 से 20 रन ज्यादा दिए। इसके बाद बल्लेबाजी में 10 ओवर तक हम अच्छी स्थिति में थे लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण लय कायम नहीं रख पाए।  


वहीं सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के बाद प्रोटियाज कप्तान जेपी डुमिनी ने कहा, हमने अच्छा स्कोर खड़ा किया इसके बाद गेंदबाजी भी अच्छी की। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की ओर सटीक यॉर्कर्स का इस्तेमाल किया। लेकिन बेहरदीन और मिलर की साझेदारी की वजह से 195 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहे। हम पहले से इस बात से वाकिफ थे कि वो पहले 6 ओवर में अटैक करेंगे। लेकिन हमने गेंदबाजी में लाइन और संयम बनाए रखा जिसका फायदा हमें मिला। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed