फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south africa clean sweep sri lanka after wins DLS method

दक्षिण अफ्रीका ने किया श्रीलंका का क्लीन स्वीप, 41 रन से जीता मुकाबला

Sun, 17 Mar 2019 12:02 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली,
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली, Published by: Sumit kumar Updated Sun, 17 Mar 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
south africa clean sweep sri lanka after wins DLS method
south africa team
दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन वन-डे में डीएलएस नियम के जरिए श्रीलंका को 41 रनों से मात देकर 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। सीरीज के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्करम की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 28 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए और डीएलएस नियम से मैच जीता।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम 225 रन बनाकर 49.3 ओवर में ऑलआउट हुई। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा 56 रन कुसल मेंडिस ने बनाए। मेंडिस 84 गेंदो पर 56 रन बनाकर लुंगी नगिडी और एनिरच नॉर्टजे के हाथों रन आउट हुए। मेंडिस के अलावा एंजेलो परेरा (31), प्रियमल परेरा (33), ओशाडा फर्नांडो (22) और इसुरु उडाना (32) की पारियों की मदद से श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 226 रनों का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने 10 ओवर में 50 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। उनके अलावा इमरान ताहिर और एनरिच नॉर्टजे ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज टीम ने तीसरे ओवर में पहला विकेट खोया, जब क्विंटन डी कॉक केवल 6 रन बनाकर विपक्षी कप्तान लसिथ मलिंगा की गेंद पर कैच आउट हुए। 8 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद मारक्रम ने पारी को संभाला।

 

मारक्रम ने पहले कप्तान फाफ डु प्लेसिस (24) और फिर रैसी वैन डार डूसेन (28) के साथ साझेदारियां बनाई। मारक्रम ने 75 गेंदो पर नाबाद 67 रन बनाए। 28वें ओवर, जब खराब रोशनी के चलते खेल को रोकना पड़ा, तक दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 135/2 का स्कोर बना लिया था। जिसके चलते डीएलएस नियम के तहत उन्हें विजेता घोषित किया गया। मेहमान टीम ने घरेलू वनडे सीरीज में श्रीलंका को 5-0 से क्लीन स्वीप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed