फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa biggest T20 Mzansi Super League cancelled 2nd time due to COVID-19

Mzansi Super League: दक्षिण अफ्रीका की शीर्ष टी-20 लीग पर पड़ी कोविड-19 की मार, दूसरी बार रद्द हुआ तीसरा सीजन

Mon, 20 Dec 2021 09:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 20 Dec 2021 09:04 PM IST
सार

मजांसी सुपर लीग के तीसरे संस्करण का आयोजन फरवरी में होना था लेकिन सीएसए ने सोमवार को कहा कि कोविड के ओमिक्रोन स्वरूप के प्रसार और कई देशों द्वारा दक्षिण अफ्रीका पर यात्रा प्रतिबंध लगाए जाने के कारण उसे इस टूर्नामेंट को रद्द करने को बाध्य होना पड़ा।

विज्ञापन
South Africa biggest T20 Mzansi Super League cancelled 2nd time due to COVID-19
मजांसी सुपर लीग - फोटो : twitter@OfficialCSA

विस्तार

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने टी-20 मजांसी सुपर लीग (एमएसएल) को कोविड-19 महामारी के कारण दूसरी बार रद्द कर दिया है। एमएसएल के तीसरे संस्करण का आयोजन फरवरी में होना था लेकिन सीएसए ने सोमवार को कहा कि कोविड के ओमिक्रोन स्वरूप के प्रसार और कई देशों द्वारा दक्षिण अफ्रीका पर यात्रा प्रतिबंध लगाए जाने के कारण उसे इस टूर्नामेंट को रद्द करने को बाध्य होना पड़ा।

विज्ञापन


सीएसए के कार्यवाहक सीईओ फोलेत्सी मोसेकी ने कहा, ‘एमएसएल के 2021 सत्र को रद्द करने के फैसले का मतलब है कि सीएसएल और इसके रणनीतिक साझेदारों को कोविड-19 के बाद टूर्नामेंट में बदलाव और समीक्षा करके बाजार और अपनी व्यावसायिक स्थिति को दोबारा हासिल करने का मौका मिलेगा। इसके लिए एमएसएल की जगह घरेलू सीएसए टी-20 चैलेंज का आयोजन होगा जिसमें आठ डिविजन की टीमें हिस्सा लेंगी और यह टूर्नामेंट फरवरी 2022 में होगा।’
विज्ञापन




गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में पिछले हफ्ते चौथी लहर के कारण कोविड-19 के रिकॉर्ड मामले सामने आए। माना जा रहा है कि कोरोना महामारी के नए ओमिक्रोन वेरिएंट की वजह से यहां चौथी लहर आई है।

रविवार को सीएसए ने कोविड-19 के डर के कारण एहतियाती तौर पर चार दिवसीय फ्रेंचाइजी सीरीज के बाकी दौर के मुकाबले स्थगित कर दिए थे। यह देश की शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed