फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south africa beat zimbabwe inside two days in historic four day test

SAvZIM: ऐतिहासिक टेस्ट दो दिन के अंदर खत्म, दक्षिण अफ्रीका की विशाल जीत

Thu, 28 Dec 2017 12:16 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Thu, 28 Dec 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
south africa beat zimbabwe inside two days in historic four day test
मोर्ने मोर्केल

दक्षिण अफ्रीका ने पोर्ट एलिजाबेथ में बुधवार को ऐतिहासिक चार दिवसीय डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन जिम्बाब्वे को एक पारी और 120 रन के विशाल अंतर से हराया। 

विज्ञापन


एकमात्र टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 309/9 के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में जिम्बाब्वे दोनों पारियों में कुल मिलाकर 200 का स्कोर भी नहीं बना सका। जिम्बाब्वे की पहली पारी 68 रन पर सिमटी। इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए उसकी दूसरी पारी 121 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन


मैच का एकमात्र शतक लगाने वाले एडेन मार्कराम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

जिम्बाब्वे ने दूसरे दिन अपनी पारी 30/4 से आगे बढ़ाई। लेकिन अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने उसके बल्लेबाजों ने समर्पण कर दिया और पहली पारी में वह 69 रन के मामूली स्कोर पर ऑलआउट हो गई। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह जिम्बाब्वे का पांचवां सबसे कम स्कोर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यह 2017 में किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। मोर्ने मोर्कल ने 5 विकेट लिए। इसके अलावा कगिसो रबाडा और एंडाइल फेलुक्वेयो ने दो-दो और वर्नन फिलैंडर ने एक विकेट लिया। जिम्बाब्वे की तरफ से सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पर कर सके। काइल जार्विस ने 23 और रयान बर्ल ने 16 रन बनाये।

पहली पारी में मिली 241 रन की बढ़त के बाद दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया। मगर दूसरी पारी में भी मेजबान टीम के गेंदबाजों के सामने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज पस्त हो गए। जिम्बाब्वे की दूसरी पारी 42.3 ओवरों में ही 121 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम के लिए क्रेग एर्विन ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। उल्लेखनीय है कि जिम्बाब्वे का कोई बल्लेबाज पूरे टेस्ट में 25 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका।

पहली पारी में गेंदबाजी नहीं करने वाले केशव महाराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। उनके अलावा एंडाइल फेलुक्वेयो ने तीन और वर्नन फिलैंडर एवं कगिसो रबाडा ने एक-एक विकेट लिया।


आईसीसी ने हाल ही में चार दिवसीय टेस्ट को मंजूरी दी थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम 5 जनवरी से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगी, वहीं ज़िम्बाब्वे की टीम वन-डे सीरीज के लिए बांग्लादेश जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed