फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa beat Sri Lanka by 4 wickets in 2nd odi

दक्षिण अफ्रीका की लगातार दूसरी जीत, दूसरे वनडे में श्रीलंका को 4 विकेट से हराया

Thu, 02 Aug 2018 05:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
South Africa beat Sri Lanka by 4 wickets in 2nd odi

एंडिले फेहलुकवायो और लुंगी एनगिडी की उम्दा गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के अर्धशतक से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में बुधवार को श्रीलंका को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली।

विज्ञापन


श्रीलंका के 245 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने डीकॉक (87) और हाशिम अमला (43) के बीच पहले विकेट की 91 रन की साझेदारी के अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस (49) और जेपी डुमिनी (32) की उपयोगी पारियों की बदौलत 42 .5 ओवर में छह विकेट पर 246 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


श्रीलंका की ओर से अकिला धनंजय ने 60 रन देकर तीन विकेट चटकाए लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए। इससे पहले श्रीलंका ने कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (111 गेंद में नाबाद 79) और निरोशन डिकवेला (69) के अर्धशतक से आठ विकेट पर 244 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए लेकिन मैथ्यूज और डिकवेला (69) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

श्रीलंका ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद तेज गेंदबाज एनगिडी (50 रन पर तीन विकेट) और एंडिले फेहलुकवायो (45 रन देकर तीन विकेट) ने मेजबान टीम के बल्लेबाजी क्रम को काफी परेशान किया।

एनगिडी ने अपने पहले और पारी के दूसरे ओवर में उपुल थरंगा (09) और कुसाल मेंडिस (00) को पवेलियन भेजकर श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 13 रन किया। थरंगा ने विकेट के पीछे कैच थमाया जबकि मेंडिस पगबाधा हुए।

विकेटकीपर बल्लेबाज डिकवेला ने इसके बाद मैथ्यूज के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन जोड़कर पारी को संवारा। वह हालांकि फेहलुकवायो की गेंद को विकेटों पर खेलकर पवेलियन लौटे।


मैथ्यूज ने इसके बाद एक छोर संभाले रखा और अपनी धीमी पारी के दौरान 36वां एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया। उनकी मौजूदगी के बावजूद श्रीलंका की टीम हालांकि अंतिम 30 गेंद में 28 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed