{"_id":"5e08b0728ebc3e8804394127","slug":"south-africa-beat-england-by-107-runs-open-account-in-world-test-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खोला जीत का खाता, इंग्लैंड को 107 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खोला जीत का खाता, इंग्लैंड को 107 रन से हराया
Mon, 30 Dec 2019 08:21 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 30 Dec 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी टीम
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्नोन फिलैंडर और कागिसो रबाडा की शानदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को पहले (सेंचुरियन) टेस्ट में 107 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही प्रोटियाज टीम ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सेंचुरियन टेस्ट जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपना खाता भी खोल लिया है। टेस्ट चैंपियनशिप में अब उसके 30 अंक हो गए हैं। अंकतालिका में वह सातवें पायदान पर है।
विज्ञापन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 284 रन पर खत्म हो गई। जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 181 रन पर ही सिमट गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर प्रोटियाज टीम को 103 रन की बढ़त मिली। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 272 रन बनाए और इंग्लैंड को 376 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 268 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पहली पारी में वर्नोन फिलैंडर (4/16), कागिसो रबाडा (3/68) विकेट झटके। वहीं, दूसरी पारी में कागिसो रबाडा (4/103) और एनरिच नोर्तजे ने 56 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से भी गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड और सैम करन ने क्रमशः चार-चार और दूसरी पारी में जोफ्रा ऑर्चर ने पांच विकेट झटके।
विज्ञापन