फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa avoided Tricolour faux pas in Cape Town stadium

दक्षिण अफ्रीका में हुई बड़ी चूक, करीब दो घंटे तक स्टेडियम में फहराता रहा भारत का उलटा झंडा

Thu, 04 Jan 2018 01:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Jan 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
South Africa avoided Tricolour faux pas in Cape Town stadium
तिरंगा - फोटो : ht

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन स्थित न्यूलैंड्स स्टेडियम में 5 जनवरी से खेले जाने वाले मैच से पहले कुछ ऐसा हो गया, जो काफी अपमानजनक लगा। दरअसल, स्टेडियम में भारत का तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया। करीब 2 घंटे तक तिंरगा उल्टे ही फहराता रहा, लेकिन टीम इंडिया और टीम प्रबंधन का ध्यान भी इस तरफ नहीं गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब कुछ पत्रकारों ने इसे देखा तो उन्होंने भारतीय टीम प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद भारतीय झंडे को सीधा फहराया गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, जिन्हें झंडा फहराने का जिम्मा सौंपा गया था, उन्हें इस बारे में पता ही नहीं था कि तिरंगे को कैसे फहराते हैं। गौरतलब है कि हर क्रिकेट मैच के पहले ही स्टेडियम में दोनों टीमों के राष्ट्रीय झंडों के अलावा मेजबान क्रिकेट बोर्ड का झंडा फहराया जाता है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई बार अन्य स्टेडियमों में ये हो चुका है, लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन इस मामले को गंभीरता से नहीं लेते हैं। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- भारतीय मूल का ये अफ्रीकी गेंदबाज बन सकता है खतरा, फिलेंडर ने भी बताया वर्ल्ड क्लास स्पिनर
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया ओर दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट केपटाउन में शुक्रवार से खेला जाएगा। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट, 6 वन-डे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed