फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south Africa pace bowler Vernon Philander says Keshav Mahraj is a world-class spinner

भारतीय मूल का ये अफ्रीकी गेंदबाज बन सकता है खतरा, फिलेंडर ने भी बताया वर्ल्ड क्लास स्पिनर

Thu, 04 Jan 2018 01:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Jan 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
south Africa pace bowler Vernon Philander says Keshav Mahraj is a world-class spinner
केशव महाराज

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलेंडर ने अपने टीम के साथी खिलाड़ी केशव महाराज को वर्ल्ड क्लास स्पिनर बताया। फिलेंडर ने कहा, 'मैं केशव के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज से खेलता आ रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि गेंदबाजों से क्या अपेक्षा की जाती है।'

विज्ञापन


फिलेंडर ने मीडिया से बातचीत में कहा ,'टीम इंडिया ने पिछले कुछ समय में अपने अधिकांश मैच अपनी घर में खेले हैं, लिहाजा यह देखना रोचक होगा कि दक्षिण अफ्रीका में वे कैसे खेलते हैं। यहां की स्थिति बिल्कुल अलग है। इसके लिये पहले टेस्ट का इंतजार करना होगा। मेजबान टीम पूरे तेज आक्रमण के साथ मैदान संभालेगी। गेंदबाजी आक्रमण के रूप में हमसे क्या उम्मीद की जाती है, इसके लिए हमारे पास सरल योजना और स्पष्ट विजन है।'
विज्ञापन


पढ़ेंः-  INDvSA: शिखर धवन पहले टेस्ट के लिए फिट, रविंद्र जडेजा हुए बीमार
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच ओटिस गिब्सन ने भी केशव महाराज की तारीफ की है। दरअसल, हाल ही में फिलेंडर ने तीन मैचों की सीरीज के लिये पूरी तरह तैयार होने के टीम इंडिया के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इसका पता तो पहले टेस्ट के बाद ही चलेगा। दक्षिण अफ्रीका न्यूलैंड्स में टीम इंडिया का स्वागत हरी भरी पिच से करेगा।

बता दें कि 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में केशव ने डेब्यू करने वाले केशव ने अब तक 14 टेस्ट खेल कर 56 विकेट अपने नाम किए हैं। तीन मौके ऐसे भी रहे हैं जब केशव ने 5 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 267 विकेट लिए हैं जो दक्षिण अफ्रीका में किसी भी लेफ्ट आर्म स्पिनर के सबसे ज्यादा विकेट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed