फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa announce squad for five T20Is series against India | South Africa Tour of India

India vs South Africa: भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का एलान, नॉर्त्जे की वापसी, यहां देखें पूरा स्क्वॉड

Tue, 17 May 2022 02:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 May 2022 02:13 PM IST
सार

नॉर्त्जे ने भी टीम में वापसी की है। वह दिसंबर 2021 में चोटिल हुए थे और अब वह अच्छे से गेंदबाजी कर पा रहे हैं। दिल्ली के लिए खेलते हुए उनकी पेस भी वापस आ चुकी है। इसके अलावा रीजा हेंड्रिक्स और हेनरिक क्लासेन को भी टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
South Africa announce squad for five T20Is series against India | South Africa Tour of India
एनरिक नॉर्ट्जे और ट्रिस्टन स्टब्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम की घोषणा हो गई है। तूफानी गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे की टीम में वापसी हुई है। वह चोट की वजह से पिछले कुछ समय से दक्षिण अफ्रीकी टीम से बाहर चल रहे थे। वहीं, युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। स्टब्स ने इसी सीजन आईपीएल में भी डेब्यू किया। वह मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल खेल रहे हैं। 'बेबी एबी डीविलियर्स' के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में जगह नहीं दी गई है।
विज्ञापन

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अपने प्रेस रिलीज में कहा- 21 साल के दाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज स्टब्स ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) टी-20 चैलेंज में गेबेट्स वॉरियर्स के लिए खेलते हुए पिछले सीजन में काफी प्रभावित किया था। उन्होंने सात पारियों में 48.83 की औसत से 293 रन बनाए थे। इसमें 23 छक्के शामिल थे। इस दौरान स्टब्स का स्ट्राइक रेट 183.12 का रहा था। वह आईपीएल के लिए बुलाए जाने से पहले जिम्बाब्वे में दक्षिण अफ्रीकी 'ए' टीम का भी हिस्सा थे।

इसके अलावा नॉर्त्जे ने भी टीम में वापसी की है। वह दिसंबर 2021 में चोटिल हुए थे और अब वह अच्छे से गेंदबाजी कर पा रहे हैं। दिल्ली के लिए खेलते हुए उनकी पेस भी वापस आ चुकी है। इसके अलावा रीजा हेंड्रिक्स और हेनरिक क्लासेन को भी टीम में शामिल किया गया है। नॉर्ट्जे को गेंदबाजी के लिए मेडिकल क्लीयरेंस मिल चुका है। अनुभवी ऑलराउंडर वेन पार्नेल भी टी-20 टीम में वापसी कर रहे हैं। वह 2017 के बाद पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसए के चयनकर्ताओं के संयोजक विक्टर म्पित्सांग ने कहा- ये वो दक्षिण अफ्रीकी टीम है, जिसे हमने काफी लंबे समय से नहीं देखा है। आईपीएल में खिलाड़ियों को मिले अनुभव का मतलब है कि हमारे पास एक ऐसी टीम है जो किसी भी परिस्थिति में जीतने के लिए तैयार है। साथ ही उन्हें भारत में खेलने का भी अनुभव है। ट्रिस्टन स्टब्स एक मजेदार खिलाड़ी हैं और हम उन्हें परखना चाहते हैं। हम कप्तान तेम्बा बावुमा और कोच मार्क बाउचर को इस सीरीज के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

भारत के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रसी वान डर डुसन, मार्को यानसेन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed