फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sources says Indo-Pak series to be held between Dec 24-Jan 5.

हो सकती भारत-पाक क्रिकेट सीरीज, जान लीजिए तारीख

Wed, 09 Dec 2015 01:01 PM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
Sources says Indo-Pak series to be held between Dec 24-Jan 5.

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए ये एक खुशखबरी हो सकती है। अगर भारत सरकार मंजूरी देती है तो इस बात की संभावना है कि 24 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एक संक्षिप्त सीरीज खेल सकती हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के विश्वस्त सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है, उन्होंने कहा कि सीरीज की संभावित तारीखों को लेकर बातचीत हुई है। ऐसे में ये संभव है कि दोनों देशों के बीच तीन एकदिवसीय मैच और दो टी-20 मैच कराए जाएं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ये सीरीज श्रीलंका में आयोजित की जा सकती है। इसके लिए दोनों बोर्ड ऐसी योजना बनाने की कोशिश में हैं जिससे दोनों टीमें न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के अपने दौरे पर वहीं से सीधे रवाना हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का ये भी कहना है कि भारत-पाक सीरीज से पहले बीसीसीआई की योजना ये भी है कि वो अपने खिलाड़ियों को 10 से 12 दिनों का आराम दे सके।

भारत सरकार की 'हां' का इंतजार!

Sources says Indo-Pak series to be held between Dec 24-Jan 5.

भारतीय क्रिकेट टीम 6 या 7 जनवरी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए रवाना होगी। दूसरी ओर पाकिस्तान अपने तय कार्यक्रम के तहत न्यूजीलैंड में सीरीज के लिए 7 जनवरी को रवाना होगी।

ऐसे में ये भी माना जा रहा है कि दोनों टीमें कोलंबो से सीधे अपने-अपने दौरे के लिए रवाना हो जाएं।

सूत्रों की ओर से ये इशारा भी किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच वकार यूनूस ने पीसीबी को सूचित किया है कि अगर भारत के खिलाफ सीरीज को हरी झंडी दी जाती है तो मैच से पहले पाकिस्तान की टीम एक हफ्ते का कैंप श्रीलंका में करना चाहेगी।

सूत्रों ये भी बता रहे कि वक्त की कमी को देखते हुए सीरीज को सीमित किया जा सकता है। सीरीज में तीन की जगह दो वनडे मैच और दो टी-20 मैच कराया जा सकता है।

सूत्रों का ये भी कहना है कि पीसीबी इस बात पर भी गौर कर रही है कि दिसंबर में कोलंबो में बारिश का मौसम होता है जिससे सीरीज के मुकाबले प्रभावित हो सकते हैं, ऐसे में श्रीलंका बोर्ड के साथ मिल कर हमें इन मैचों के लिए जगह का चुनाव बेहद गंभीरता से करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed