{"_id":"665afa6082e8bd298c0ba41c","slug":"sourav-ganguly-said-if-gautam-gambhir-has-applied-he-would-be-good-coach-for-team-india-t20-world-cup-2024-2024-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: गंभीर के मुख्य कोच बनने की अटकलों के बीच सौरव गांगुली का बड़ा बयान, पूछा- उन्होंने आवेदन किया क्या?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: गंभीर के मुख्य कोच बनने की अटकलों के बीच सौरव गांगुली का बड़ा बयान, पूछा- उन्होंने आवेदन किया क्या?
Sat, 01 Jun 2024 04:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:11 PM IST
सार
गांगुली से पूछा गया कि क्या कोच पद की दौड़ में आगे चल रहे गंभीर इस भूमिका के लिए उपयुक्त व्यक्ति होंगे। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'क्या उन्होंने (गंभीर) आवेदन किया है? क्योंकि पहले उन्हें आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
गंभीर और गांगुली
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम के नए कोच को लेकर जद्दोजहद जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बन सकते हैं। हालांकि, न ही बीसीसीआई और न ही गंभीर ने इसको लेकर कोई पुष्टि की है। इसी कड़ी में भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का एक पोस्ट खूब वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने जो लिखा था उससे यह लगा था कि वह गंभीर के नए कोच बनने से खुश नहीं हैं। हालांकि, अब उन्होंने अपने बयान से इसका खंडन किया है।
गांगुली ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद पर किसी भारतीय को नियुक्त करने का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि अगर गंभीर ने इसके लिए आवेदन किया है तो वह अच्छे कोच साबित होंगे। हाल में समाप्त हुए आईपीएल में जीत की उनकी भूख और जुनून स्पष्ट नजर आया।
विज्ञापन
गांगुली ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद पर किसी भारतीय को नियुक्त करने का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि अगर गंभीर ने इसके लिए आवेदन किया है तो वह अच्छे कोच साबित होंगे। हाल में समाप्त हुए आईपीएल में जीत की उनकी भूख और जुनून स्पष्ट नजर आया।
विज्ञापन
भारतीय कोच की नियुक्ति से खुश होंगे गांगुली
सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग
- फोटो : IPL/BCCI
गांगुली ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह राष्ट्रीय टीम के लिए भारतीय कोच नियुक्त करने के पक्षधर हैं क्योंकि देश में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं भारतीय कोच रखने के पक्ष में हूं क्योंकि हमारे देश में अपार प्रतिभा है। हमारे देश में बेहद कुशल खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में बहुमूल्य योगदान दिया है और उन्हें व्यवस्था का हिस्सा होना चाहिए।'
गंभीर को लेकर गांगुली का बयान
गौतम गंभीर
- फोटो : IPL/BCCI
गांगुली से पूछा गया कि क्या कोच पद की दौड़ में आगे चल रहे गंभीर इस भूमिका के लिए उपयुक्त व्यक्ति होंगे। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'क्या उन्होंने (गंभीर) आवेदन किया है। क्योंकि पहले उन्हें आवेदन करना होगा और फिर उसी के बाद वह यह पद हासिल कर पाएंगे। मुझे लगता है कि 27 मई आवेदन की अंतिम तिथि थी। अगर वह (गंभीर) आवेदन करते हैं और अगर वह चाहते हैं, तो वह बहुत अच्छे उम्मीदवार होंगे।'
गंभीर की मेंटरशिप में केकेआर ने जीता आईपीएल खिताब
गौतम गंभीर
- फोटो : IPL/BCCI
भारत की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे पूर्व बल्लेबाज गंभीर के मेंटर रहते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल में 10 साल बाद आईपीएल का खिताब जीता था। गांगुली ने कहा, 'आपने देखा होगा इस साल गंभीर ने केकेआर के लिए कितना शानदार काम किया। आप उनकी जीत की भूख और जुनून देख सकते थे। मेरा मानना है कि वह इस पद के लिए अच्छे उम्मीदवार हैं।'
द्रविड़ विश्व कप के बाद पद से हटेंगे
गौतम गंभीर
- फोटो : IPL
मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ टी20 विश्व कप के बाद अपना पद छोड़ देंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी हाल में संकेत दिए थे कि भारतीय कोच को प्राथमिकता दी जाएगी। शाह ने कहा था, 'राष्ट्रीय टीम के लिए उपयुक्त कोच ढूंढने की गहन प्रक्रिया है। हम ऐसे व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिन्हें भारतीय क्रिकेट संरचना की अच्छी समझ हो और जो इससे गुजरकर आगे बढ़े हों।'
टी20 विश्व कप को लेकर गांगुली का बयान
पोंटिंग और गांगुली
- फोटो : IPL/BCCI
गांगुली ने इसके साथ ही कहा कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 विश्व कप में भारत खिताब का प्रबल दावेदार है। उन्होंने कहा, 'भारत के पास विश्व कप जीतने का बहुत अच्छा मौका है। भारत को एक टी20 टीम की तरह खेलना होगा। इस टीम में काफी प्रतिभा है। भारतीय बल्लेबाजों को बेखौफ होकर खेलना चाहिए। यह एक ऐसी टीम है जिसमें (विराट) कोहली, रोहित (शर्मा), सूर्या (सूर्यकुमार यादव), (ऋषभ) पंत, (शिवम) दुबे, (हार्दिक) पांड्या, (रविंद्र) जडेजा, अक्षर (पटेल), (जसप्रीत) बुमराह, संजू (सैमसन) जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। हर एक खिलाड़ी भारत को जीत दिलाने की क्षमता रखता है तथा बेखौफ होकर खेलने से ही वह ऐसा कर सकते हैं। भारतीय बल्लेबाजों को पहली गेंद से ही आक्रामक रवैया अपनाना चाहिए। विराट और रोहित को पारी की शुरुआत करनी चाहिए। विराट आईपीएल में शानदार फॉर्म में था। वह महान खिलाड़ी हैं।