NZ Inning
66/3 (10 ov)
Bevon Jacobs 19(18)*
Glenn Phillips 15 (17)
IND elected to bowl
{"_id":"63e2851b088ef225961d729b","slug":"sourav-ganguly-on-rahul-dravid-performance-as-team-india-coach-said-give-him-time-he-ll-change-team-india-2023-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ganguly-Dravid: बतौर कोच द्रविड़ के प्रदर्शन पर सौरव गांगुली का बयान, कहा- उन्हें समय दें, वह टीम को बदल देंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ganguly-Dravid: बतौर कोच द्रविड़ के प्रदर्शन पर सौरव गांगुली का बयान, कहा- उन्हें समय दें, वह टीम को बदल देंगे
Tue, 07 Feb 2023 10:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 07 Feb 2023 10:36 PM IST
सार
गांगुली ने कहा- अब भारत साल में कई बार ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसे देशों में जाता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को देखें। वे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले वॉर्मअप मैच भी नहीं खेल रहे हैं।
विज्ञापन
सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बने एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। अपने खेल के दिनों में सबसे सम्मानित बल्लेबाजों में से एक, द्रविड़ की मुख्य कोच के रूप में नियुक्ति नवंबर 2021 को हुई थी, जब उनके पूर्व टीम-मेट और कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष थे। जब द्रविड़ ने टीम की बागडोर संभाली तो काफी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन भारत 2022 टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल राउंड से आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन
Trending Videos
अब बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष गांगुली ने कोच के रूप में द्रविड़ के प्रदर्शन पर बयान दिया है। पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा- उन्होंने टी20 विश्व कप को छोड़कर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम तब (2022) भी सेमीफाइनल में गई थी और फाइनल से सिर्फ एक मैच दूर थी। वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको उन्हें समय देना होगा। उन्होंने टीम के साथ बस एक साल गुजारा है। यह एक कोच के लिए बहुत कम समय है। वह इस टीम को बदल कर रख देंगे। आप शुभमन गिल को एक बहुत अच्छे बल्लेबाज के रूप में उभरते हुए देख सकते हैं और आप कुछ अन्य लोगों को भी विकसित होते देखेंगे। सूर्या (सूर्यकुमार यादव) हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट में टीम में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए, आपको द्रविड़ को कुछ समय देना होगा। वह अच्छा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांगुली ने यह भी बताया कि क्रिकेट का खेल पिछले कुछ वर्षों में कैसे विकसित हुआ है। उन्होंने कहा- क्रिकेट पिछले कुछ वर्षों में काफी बदल गया है। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, हर खेल बदल गया है। क्रिकेट आर्थिक रूप से मजबूत हो गया है। यहां तक कि इसकी क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। मुझे कभी नहीं पता था कि क्वालिटी और फाइनेंस एक साथ चल सकता है। पहले महान सुनील गावस्कर वेस्टइंडीज के दिग्गजों के खिलाफ बिना हेलमेट पहने हुए बल्लेबाजी करते थे।
गांगुली ने कहा- अब भारत साल में कई बार ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसे देशों में जाता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को देखें। वे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले वॉर्मअप मैच भी नहीं खेल रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे भारतीय पिचों से परिचित हैं। मेरे समय में मैं सात-आठ साल में एक बार ऑस्ट्रेलिया जाता था।