फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly now has Z category security instead of Y Bengal government took decision

Sourav Ganguly: सौरव गांगुली को अब 'Y' की जगह 'Z' श्रेणी की सुरक्षा, जानें बंगाल सरकार ने क्यों लिया यह फैसला

Wed, 17 May 2023 11:05 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: रोहित राज Updated Wed, 17 May 2023 11:05 AM IST
सार

नए सुरक्षा इंतजाम के तहत पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष की सुरक्षा में आठ से 10 पुलिसकर्मी रहेंगे। वाई श्रेणी सुरक्षा कवर के तहत गांगुली की सुरक्षा में तीन पुलिसकर्मी लगे थे। इतनी ही संख्या में सुरक्षाकर्मी उनके बेहला स्थित आवास की रखवाली करते थे।

विज्ञापन
Sourav Ganguly now has Z category security instead of Y Bengal government took decision
सौरव गांगुली और ममता बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला किया है। ममता बनर्जी सरकार गांगुली को अब Z श्रेणी की सुरक्षा देगी। नए सुरक्षा इंतजाम के तहत पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष की सुरक्षा में आठ से 10 पुलिसकर्मी रहेंगे। वाई श्रेणी सुरक्षा कवर के तहत गांगुली की सुरक्षा में तीन पुलिसकर्मी लगे थे। इतनी ही संख्या में सुरक्षाकर्मी उनके बेहला स्थित आवास की रखवाली करते थे।
विज्ञापन


क्यों बढ़ी गांगुली की सुरक्षा?
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष को पहले 'Y' श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। इसकी अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार (16 मई) को सरकार ने गांगुली की सुरक्षा को अपग्रेड करने का फैसला किया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई से बंगाल सरकार ने एक अधिकारी ने बताया, ''वीवीआईपी की सुरक्षा खत्म होने के बाद प्रोटोकॉल के मुताबिक समीक्षा की गई। उसके बाद गांगुली की सुरक्षा को जेड श्रेणी तक बढ़ाने का फैसला किया गया।''
विज्ञापन


गांगुली के कार्यालय पहुंचे अधिकारी
मंगलवार को राज्य सचिवालय के प्रतिनिधि गांगुली के बेहला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार और स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारी ने कहा, "गांगुली फिलहाल अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ यात्रा कर रहे हैं और 21 मई को कोलकाता लौटेंगे। उसी दिन से उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल में किसे कौन सी सुरक्षा?
पश्चिम बंगाल में राज्यपाल सीवी आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद और राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी को जेड प्लस सुरक्षा मिलती है। फिरहाद हकीम और मोलॉय घटक जैसे मंत्रियों को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है। भाजपा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को सीआईएसएफ सुरक्षा के साथ जेड प्लस सुरक्षा भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed