सचिन की तस्वीर पर गांगुली ने लिए मजे, कहा- किस्मत अच्छा है, छुट्टी मनाते रहो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी क्रिकेट की मशहूर जोड़ियों में शुमार है। दोनों ने क्रिकेट के मैदान में रनों और रिकार्ड्स का अंबार लगाया है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रहे दोनों पूर्व क्रिकेटर काफी पहले संन्यास ले चुके हैं और अपने-अपने तरीके से खेल और समाज में योगदान दे रहे हैं। दोनों ही दिग्गज आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से लगाव बरकरार रखते हैं।
फिलहाल सचिन के एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर गांगुली ने एक मजेदार कमेंट कर के उनके मजे लिए हैं। सचिन ने अपनी एक फोटो डालकर लिखा, 'धूप सेंक रहा हूं'।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar) on
इसपर गांगुली ने कमेंट करते हुए लिखा, 'किसी किसी का किस्मत अच्छा है...छुट्टी मनाते रहो'।
बता दें कि दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली अब बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं तो वहीं राज्यसभा सांसद रह चुके सचिन फिलहाल निजी जीवन में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और अक्सर युवाओं के साथ जुगलबंदी करते नजर आते हैं। व्यस्तता के बावजूद भी दोनों की मुलाकात अक्सर होती रहती है और दोनों की दोस्ती आज भी पहले की ही तरह गहरी है।