फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sourav ganguly disguised as sardar to attend durga puja in kolkata

जब सौरव गांगुली ने बदला अवतार और बन गए सरदार, यह कहानी है बेहद दिलचस्प

Mon, 05 Feb 2018 01:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
sourav ganguly disguised as sardar to attend durga puja in kolkata
सौरव गांगुली - फोटो : juggernaut
इसमें कोई शक नहीं कि भारत में क्रिकेटर्स को भगवान की तरह माना जाता है। फैंस के मन में इतना स्नेह होता है कि क्रिकेटर्स के लिए कई बार पब्लिक के बीच जाना मुश्किलभरा काम हो जाता है। अगर कोई क्रिकेटर को पहचान ले तो फैंस उसके प्रति बहुत ज्यादा प्यार दर्शाते हैं, लेकिन इससे कई बार उस क्रिकेटर का काफी उपयुक्त समय बर्बाद भी हो जाता है।
विज्ञापन


क्रिकेटर्स भी फिल्म स्टार्स के समान कई बार अनोखे तरीके अपनाने के लिए मजबूर हो जाते हैं ताकि कोई उन्हें नहीं पहचाने। अगर कोई उन्हें नहीं पहचाने तो वह भी एक आम इंसान जैसे पब्लिक प्लेसेस पर अपने समय का आनंद उठा पाते हैं। भेस बदलकर किसी स्थान पर जाने वाले फॉर्मूले को क्रिकेटर्स पिछले कई वर्षों से अपनाते हुए आए हैं।
विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी एक मजेदार खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कोलकाता में दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए उन्होंने सरदार का अवतार धारण किया था। गांगुली ने पगड़ी और दाढ़ी लगाई ताकि पब्लिक में कोई उन्हें पहचाने नहीं। गांगुली की पत्नी डोना ने एक मेक-अप आर्टिस्ट बुलाकर सौरव को सरदार लुक दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली ने घर वालों से लगाई शर्त, लेकिन नतीजा ऐसा निकला

sourav ganguly disguised as sardar to attend durga puja in kolkata
सौरव गांगुली

गांगुली ने इस मजेदार किस्से का खुलासा अपनी आने वाली किताब 'अ सेंचुरी इज नॉट इनफ' में किया है। पूर्व खिलाड़ी ने कुछ रोचक किस्से पब्लिशर जगरनॉट के पेज पर पोस्ट किए हैं।

गांगुली ने लिखा, 'मैंने हरभजन सिंह जैसे सरदार जी के भेष में जाने का फैसला किया। अगर भीड़ ने मुझे पहचान लिया तो स्थिति हाथ से निकल जाएगी और इस पर नियंत्रण करना मुश्किल होगा। मगर पैरा लड़कों और परिवार के सदस्यों के साथ ट्रक में दुर्गा मूर्ती ले जाना अनूठा अनुभव होगा, जिसे सोचकर मैं काफी खुश था।'

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे सभी रिश्तेदारों ने मुझे घेर लिया और कहा कि आपको पहचान लिया जाएगा। मैंने उन्हें तगड़ा जवाब दिया और चुनौती ले ली कि ऐसा नहीं होगा। मगर उनकी बात सच निकली। मुझे ट्रक में पुलिस वालों ने बैठने की इजाजत नहीं दी और मैं अपनी बेटी सना के साथ कार में बैठकर गया।'

गांगुली को सबसे पहले इस व्यक्ति ने पहचाना

sourav ganguly disguised as sardar to attend durga puja in kolkata
सौरव गांगुली

बकौल गांगुली, 'जब कार बाबूघाट क्षेत्र पहुंची तो एक पुलिस इंस्पेक्टर ने खिड़की से झांका और मुझे ध्यान से देखा। उसने मुझे पहचान लिया था और इसी कारण वह मुस्कुराया। मैं शर्मिंदा हुआ, लेकिन उनसे कहा कि इसे राज ही रहने दें। वह शानदार अनुभव था। नदी के पास विसर्जन का दृश्य अद्भुत था। इसे समझने के लिए आपको इसे देखना होगा। दुर्गा मां साल में सिर्फ एक बार जो आती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed