{"_id":"5c1d11a3bdec2256e43d207f","slug":"sourav-ganguly-believe-that-team-india-still-wins-test-series-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरव गांगुली को भरोसा, ऑस्ट्रेलिया को अभी भी धूल चटा सकती है टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सौरव गांगुली को भरोसा, ऑस्ट्रेलिया को अभी भी धूल चटा सकती है टीम इंडिया
Fri, 21 Dec 2018 09:45 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Fri, 21 Dec 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट में जीत दर्ज करके भले ही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में बराबरी कर ली हो, लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गंगुली का मानना है कि भारत अब भी सीरीज जीत सकता है। एडीलेड में खेला गया पहला मैच भारत ने जीता था जबकि दूसरे टेस्ट में उसे 146 रन से शिकस्त मिली। तीसरा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।
विज्ञापन
गांगुली ने यहां शुक्रवार को एक स्कूल में प्रचार कार्यक्रम के इतर कहा, 'भारत अब भी जीत सकता है, यह इस पर निर्भर करेगा कि वे कैसा खेलते हैं। मैदान पर उतरने वाले सभी 11 खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी। हर किसी को अच्छा खेलना होगा।'
विज्ञापन
सीरीज में कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को छोड़कर कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज प्रभावित करने में नाकाम रहा है। गांगुली ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों को और अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलने की सलाह दी।
विज्ञापन