{"_id":"645686e1a4dbe2351f0e83d5","slug":"sourav-ganguly-bats-after-long-time-in-delhi-capitals-news-amazed-shane-watson-watch-video-2023-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sourav Ganguly Video: लंबे समय बाद सौरव गांगुली ने थामा बल्ला, लगाए गगनचुंबी छक्के, शेन वॉटसन भी हुए हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sourav Ganguly Video: लंबे समय बाद सौरव गांगुली ने थामा बल्ला, लगाए गगनचुंबी छक्के, शेन वॉटसन भी हुए हैरान
Sat, 06 May 2023 10:27 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 06 May 2023 10:27 PM IST
सार
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के नेट सेशन के दौरान सौरव गांगुली ने भी बल्ला उठा लिया और कई गगनचुंबी छक्के लगाए। दादा की बल्लेबाजी देख शेन वॉटसन भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर हैं। इस सीजन दिल्ली की टीम कुछ खास नहीं कर पाई है, लेकिन गांगुली ने कई साल बाद बल्ला थामा और फिर जो किया, उससे शेन वॉटसन भी हैरान रह गए। गांगुली ने दिल्ली कैपिटल्स के नेट सेशन के दौरान दिखाया कि उम्र चाहे कुछ भी हो, उनके अंदर का बल्लेबाज अभी भी युवा है और गगनचुंबी छक्के लगाने में सक्षम है।
आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के मैच से पहले गांगुली और शेन वॉटसन ने नेट्स में काफी मस्ती की। इस दौरान सौरव गांगुली ने बल्लेबाजी भी की। उन्होंने कदमों का इस्तेमाल करके कई बेहतरीन शॉट खेले। इनमें से कई शॉट मैदान में भी छक्के के लिए जाते। गांगुली का यह विस्फोटक अंदाज और शानदार शॉट देखकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉटसन भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
शेन वॉटसन दिल्ली की टीम के कोचिंग स्टाफ के सदस्य हैं। गांगुली की बल्लेबाजी का वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के इंस्टाग्राम अकाउंट में लिखा गया कि दादा हमें इतिहास में ले जा रहे हैं।
वापसी कर रही है दिल्ली की टीम
आईपीएल 2023 में दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब थी। टूर्नामेंट शुरू होने से तीन महीने पहले ही इस टीम ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को खो दिया था, जो कार हादसे का शिकार होने के बाद लगभग एक साल के लिए क्रिकेट से दूर हो गए। इसके बाद इस टीम को शुरुआती पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा और लगा कि जल्द ही यह टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। हालांकि, दिल्ली ने अपने गेंदबाजों के दम पर जबरदस्त वापसी की और अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। हालांकि, आगे का सफर इस टीम के लिए बेहद मुश्किल है, लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में यह टीम जिस लय के साथ खेली है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने दिखाया है कि इस टीम में वापसी करने का दम खम है और अभी भी प्लेऑफ तक का सफर पूरा कर सकती है।

View this post on Instagram