फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sourav ganguly advocated keeping Virat Kohli Rohit sharma in T20 team told BCCI choose the best players

Team India: गांगुली ने की कोहली-रोहित को टी20 टीम में रखने की वकालत, BCCI से कहा- बेस्ट खिलाड़ियों को चुनें

Sat, 08 Jul 2023 08:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 08 Jul 2023 08:04 PM IST
सार

दिलचस्प बात यह है कि बोर्ड या खिलाड़ियों की ओर से उनके टी20 भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आईपीएल में जहां रोहित उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, वहीं कोहली ने इस साल के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
sourav ganguly advocated keeping Virat Kohli Rohit sharma in T20 team told BCCI choose the best players
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली 10 विकेट की हार के बाद से भारत की टी20 टीम में दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह नहीं मिली है। दोनों को वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर टीम में नहीं चुना जा रहा है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभाल रहे हैं। उन्हें भविष्य में सीमित ओवरों की कप्तानी मिल सकती है। इसी बीच, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रोहित और कोहली को टी20 टीम में रखने की वकालत की है।
विज्ञापन


भारत के पूर्व कप्तान गांगुली का मानना है कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाना चाहिए। हालांकि, उन्हें लगता है कि रोहित और कोहली दोनों अभी भी टी20 सेटअप का हिस्सा हो सकते हैं। गांगुली ने बीसीसीआई से कहा है कि अपने बेस्ट खिलाड़ियों को चुनें। कोहली और रोहित को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है।
विज्ञापन


सौरव गांगुली ने क्या कहा?
गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा, ''अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कौन हैं। मेरी राय में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों की जगह अभी भी टी20 क्रिकेट में है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि कोहली या रोहित टी20 क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकते। कोहली आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे। अगर मुझसे पूछे तो दोनों की टी20 क्रिकेट में जगह है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में चला था कोहली का बल्ला
दिलचस्प बात यह है कि बोर्ड या खिलाड़ियों की ओर से उनके टी20 भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आईपीएल में जहां रोहित उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, वहीं कोहली ने इस साल के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया। वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी थे। उन्होने 14 मैचों 639 रन बनाए थे। रोहित ने 16 मैचों में 332 रन ही बनाए थे। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में 28वें नंबर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed