{"_id":"5c7578f0bdec2253970c5741","slug":"sophie-ecclestone-to-miss-rest-of-india-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, एक्लेस्टोन भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज से बाहर, लौटी स्वदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, एक्लेस्टोन भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज से बाहर, लौटी स्वदेश
Wed, 27 Feb 2019 08:23 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 27 Feb 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
सोफी एक्लेस्टोन
इंग्लैंड की महिला टीम की आलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन हाथ में फ्रैक्चर के कारण भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम मैच में नहीं खेल पाएंगी जिससे उसकी क्लीन स्वीप से बचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।
विज्ञापन
तीसरा और अंतिम वनडे मैच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दाएं हाथ की बल्लेबाज और बाएं हाथ की स्पिनर 19 वर्षीय एक्लेस्टोन सोमवार को दूसरे वन-डे से पहले वार्म अप के दौरान चोटिल हो गई थी।
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने मंगलवार को बयान में कहा, 'सोफी एक्लेस्टोन के दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया है और वह इंग्लैंड महिला टीम का भारतीय दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटेगी।'
विज्ञापन
भारत तीन मैचों की वन-डे सीरीज में अभी 2-0 से आगे चल रहा है। इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इनपुट-भाषा