फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Some senior Pakistan players could withdraw from next month's New Zealand tour after champions Trophy debacle

PCB: न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन का दिखेगा असर, कुछ खिलाड़ी खुद को कर सकते हैं अलग

Fri, 28 Feb 2025 06:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Feb 2025 06:50 PM IST
सार

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करना है और बताया जा रहा है कि उस दौरे पर जाने वाली टीम से कुछ सीनियर खिलाड़ी खुद को अलग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Some senior Pakistan players could withdraw from next month's New Zealand tour after champions Trophy debacle
पाकिस्तान की टीम - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में काफी खराब रहा था और इसका असर अब न्यूजीलैंड दौरे पर भी देखने को मिल सकता है। पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करना है और बताया जा रहा है कि उस दौरे पर जाने वाली टीम से कुछ सीनियर खिलाड़ी खुद को अलग कर सकते हैं। पाकिस्तान 29 साल के लंबे अंतराल के बाद आईसीसी के किसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है लेकिन वह एक भी मैच जीते बिना इससे बाहर हो गया। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के खिलाफ मिली थी हार 
पाकिस्तान ने कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन की भारी हार के साथ अभियान शुरू किया और फिर दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से छह विकेट से हार गया। रावलपिंडी गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टीम का मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। इस मामले की जानकारी रखने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी ने कहा कुछ खिलाड़ी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या उन्हें न्यूजीलैंड की यात्रा करनी चाहिए? 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है सीमित ओवर की सीरीज 
पाकिस्तान को 16 मार्च से पांच अप्रैल तक सफेद गेंद के दौरे के दौरान पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेलने हैं। बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह खुद को दौरे के लिए अनुपलब्ध रखने पर विचार कर रहे हैं। एक सूत्र ने कहा, इन खिलाड़ियों को पता है कि चयनकर्ताओं द्वारा उन्हें बाहर किए जाने की काफी आशंका है। वे अब नए चेहरों को आजमाना चाहेंगे, इसलिए ऐसे खिलाड़ी खुद अपना ना वापस लेने के बारे में सोच रहे हैं। वे अगला कदम उठाने के लिए अपने प्रतिनिधियों के साथ परामर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन

रिजवान के भविष्य को लेकर अनिश्चितता
कप्तान मोहम्मद रिजवान के भविष्य पर भी अनिश्चितता के बादल है क्योंकि चयनकर्ता इस साल के अंत में एशिया कप और अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टी20 टीम के पुनर्निर्माण के लिए अध्यक्ष को सिफारिश कर सकते है। इस बीच पीसीबी लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद के लिए एक नई भूमिका की तलाश कर रहा है। एक सूत्र के मुताबिक जावेद ने पिछले साल अकादमी में काम के लिए चेयरमैन मोहसिन नकवी से कई बार अनुरोध किया था।

सूत्र ने कहा, अंतरिम मुख्य कोच के रूप में आकिब का कार्यकाल समाप्त हो गया है, अब उन्हें लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में एक वरिष्ठ पद का काम सौंपने पर विचार किया जा रहा है। बोर्ड ने गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी के इस्तीफे के कारण जावेद को अंतरिम मुख्य कोच का पद संभालने के लिए कहा था। सभी फैसले नौ मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed