फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Social media reactions on Harmanpreet's century in world cup semifinal against Australia

दिग्गजों ने पढ़े हरमनप्रीत की शान में कसीदे, ये है विश्वकप में भारतीय की सबसे शानदार पारी 

Fri, 21 Jul 2017 03:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 21 Jul 2017 03:45 AM IST
विज्ञापन
Social media reactions on Harmanpreet's century in world cup semifinal against Australia
हरमनप्रीत कौर - फोटो : pti
इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला विश्वकप के फाइनल में 115 गेंदों पर शानदार 171 रन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर का नाम आज हर किसी की जुबान पर है। हरमनप्रीत ने अकेले  के दम पर टीम इंडिया को दूसरी बार फाइनल में पहुंचा दिया। अपनी इस पारी में हरमनप्रीत ने 20 चौके और 7 छक्के जड़े। उनकी इस पारी ने पुरुष खिलाड़ियों की बल्लेबाजी का रंग भी फीका कर दिया। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ले लेकर नजफगढ़ के नवाब और टर्बनेटर हरभजन सिंह तक क्रिकेट जगत की जानी मानी हस्तियों ने हरनमन प्रीत की शान में कसीदे पढ़े। जानिए किसने क्या कहा...
विज्ञापन


क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा, हरमनप्रीत की शानदार बल्लेबाजी! कम ऑन इंडिया बेहतरीन खेल दिखाओ और सेमीफाइनल का दूसरा हाफ भी अपने नाम कर लो। 
विज्ञापन

वहीं नजफगढ़ के नवाब और ट्विटर के उस्ताद वीरेंद्र सहवाग ने कहा, वाह हरमनप्रीत ने क्या शानदार पारी खेली।  हरमनप्रीत ने अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। क्या क्लीन हिटिंग की, 60 प्रतिशत से ज्यादा रन बाउंड्री से बनाए। 

    टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन ने लिखा, हरमनप्रीत ने एक्सेप्शनल प्रदर्शन किया। बेहतरीन पारी!!
  टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर कहा, हरमनप्रीत की बेहतरीन पारी और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन। 
 
टर्बनेटर हरभजन सिंह ने कहा, हरमनप्रीत का जोरदार प्रदर्शन, अभी और आगे जाना है।  टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और कॉमेंन्ट्रेटर आकाश चोपड़ा ने कहा, किसी भी भारतीय द्वारा विश्वकप में खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी। मैं इसमें पुरुषों की क्रिकेट को भी शामिल कर रहा हूं। हरमनप्रीत कौर नया इतिहास लिख रही हैं। 
 
टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने कहा, हरमनप्रीत की नृशंस बल्लेबाजी। आशा कीजिए कि ये मैच जिताऊ पारी बन जाए। शानदार बल्लेबाजी। 
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले ने कहा,  हरमनप्रीत द्वारा गंभीर बल्लेबाजी। क्या बेहतरीन पारी है ये।  वीवीएस लक्ष्मण वे कहा, हरमनप्रीत की ऑउट स्टैंडिंग  सेंचुरी। प्रतिभा, ताकत और शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा। हरमनप्रीत को सलाम। 
टीम इंडिया के तेज गेंजबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा, हरमनप्रीत की शानदार बल्लेबाजी। ब्रूटल पावर, क्लीन हिटिंग, क्लास नॉक! 
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वार्न ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सच में हरमनप्रीत की बेहतरीन पारी।   पूर्व टेस्ट क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा, कई सालों से किसी एक खिलाड़ी का मैदान में दबदबा नहीं देखा। हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो खेल दिखाया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed