फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Smriti Mandhana says Never felt I will be able to experience day-night Test

महिला क्रिकेट: भावुक हुईं स्मृति मंधाना, बोलीं- कभी नहीं सोचा था कि डे-नाइट टेस्ट खेलूंगी

Wed, 26 May 2021 10:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 26 May 2021 10:51 PM IST
सार

मंधाना ने कहा, 'सच कहूं तो जब मैं पुरुषों के डे-नाइट टेस्ट देखती थी तो मैंने वास्तव में कभी नहीं सोचा था कि इस पल का अनुभव कर पाऊंगी। बता दें कि 30 सितंबर से तीन अक्तूबर तक पर्थ के वाका मैदान पर डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी।

विज्ञापन
Smriti Mandhana says Never felt I will be able to experience day-night Test
स्मृति मंधाना - फोटो : ट्विटर

विस्तार

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को कभी डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलेगा। बता दें कि भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे पर 30 सितंबर से तीन अक्तूबर तक पर्थ के वाका मैदान पर डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी। इस दौरे पर टीम को सीमित ओवरों की श्रृंखला भी खेलनी है।

विज्ञापन


मंधाना ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' से कहा, 'सच कहूं तो जब मैं पुरुषों के डे-नाइट टेस्ट देखती थी तो मैंने वास्तव में कभी नहीं सोचा था कि इस पल का अनुभव कर पाऊंगी। इस समय 'मैं' कहना गलत होगा, मैंने सोचा नहीं था कि भारतीय (महिला) टीम इसका अनुभव कर पाएगी। जब इसकी घोषणा हुई तो मुझे काफी खुशी हुई।'
विज्ञापन


गुलाबी गेंद (डे-नाइट टेस्ट) की यह भिड़ंत 2006 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम पहली बार चार दिवसीय (महिला टेस्ट) मैच खेलेगी। यह इस साल उनका दूसरा टेस्ट मैच होगा। टीम को इससे पहले जून में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में एक टेस्ट खेलना है। मंधाना ने कहा, 'मुझे अपना पहला डे-नाइट वन-डे और टी-20 मैच भी याद है। मैं बहुत उत्साहित थी, एक छोटे बच्चे की तरह। मैं सोच रही थी 'वाह, हम एक डे-नाइट का मैच खेल पाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण

भारतीय टी-20 टीम की उपकप्तान ने कहा, 'अब जबकि हम एक डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं, हमें कई चीजों पर काम करना होगा लेकिन बहुत उत्साह है। दिन-रात्रि टेस्ट मैच का हिस्सा बनने के बारे में उत्साह है। वह भी ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए यह एक बेहतरीन पल होने जा रहा है।'

मंधाना ने कहा कि वह गुलाबी गेंद से टेस्ट को लेकर रोमांचित है लेकिन अभी उनका ध्यान 16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट पर है। उन्होंने कहा, 'अभी उस बारे में बात करना काफी जल्दी होगी। यह एक प्रक्रिया है। अपको इसका अभ्यस्त होना होगा। गुलाबी गेंद से अभ्यास शुरू करना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि मैच में तीन-चार महीने का समय बाकी है।' उन्होंने कहा, 'अभी हमारा ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ ड्यूक गेंद से होने वाले टेस्ट मैच पर है।'

मंधाना ने अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं। पहला मैच अगस्त 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ और दूसरा मैच उसी साल मैसूर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ। भारत ने दोनों मैच क्रमश: छह विकेट और 34 रन से जीते थे। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट मैच मंधाना (और भारतीय टीम) के लिए छह साल में पहला मैच होगा। उन्होंने कहा, 'जब हमें इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बारे में पता चला, तो पूरी टीम वास्तव में उत्साहित थी।' उन्होंने कहा, ‘‘हम सब इसका इंतजार कर रहे थे। आखिरी टेस्ट मैच जिसका मैं हिस्सा थी वह 2014 में खेला गया था। ऐसे में काफी लंबा समय हो गया जब हम सफेद कपड़े में मैदान पर नहीं उतरे।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed