Palash-Mandhana: पलाश मुछाल ने विश्व कप फाइनल के वेन्यू पर मंधाना को किया प्रपोज, पोस्ट किया वीडियो; देखें
Palash Muchhal Smriti Proposal Video: पलाश ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिख रहा है कि वह मंधाना की आंख में पट्टी बांधकर डीवाई पाटिल स्टेडियम लाए और उन्होंने पिच पर आकर उनकी आंखों से पट्टी हटाई।
विस्तार
भारतीय महिला टीम ने इस महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला विश्व कप का खिताब जीता था। इस जीत में मंधाना की अहम भूमिका रही थी जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। वह वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। अब मंधाना और पलाश की शादी होने जा रही है। दोनों 23 नवंबर को शादी करेंगे।
पलाश ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिख रहा है कि वह मंधाना की आंख में पट्टी बांधकर डीवाई पाटिल स्टेडियम लाए और उन्होंने पिच पर आकर उनकी आंखों से पट्टी हटाई। पलाश ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'उसने हां कह दिया है।' मंधाना की आंख से जब पट्टी हटी तो उन्होंने देखा कि पलाश घुटने पर बैठे हुए हैं और उन्होंने प्रपोज कर रहे हैं। मंधाना के चेहरे पर इस सरप्राइज की खुशी साफ देखने मिली और उन्होंने पलाश का प्रपोजल स्वीकार किया। इसके कुछ देर बाद पलाश और मंधाना के दोस्त भी पिच पर पहुंचे और सबने मिलकर इस पल का आनंद उठाया।
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल महाराष्ट्र के सांगली गांव में सात फेरे लेंगे। 23 नवंबर को दोनों विवाह सूत्र में बंधेंगे। इस हाईप्रोफाइल शादी के आमंत्रण कार्ड इंदौर में पलाश परिवार के रिश्तेदारों व मेहमानों को भी बंटे हैं। शादी और उसके बाद होने वाली पार्टी सांगली में होगी। शादी के बाद इंदौर में रिसेप्शन देने की योजना अभी मुछाल परिवार ने नहीं बनाई है। बताया जा रहा है कि पलाश व स्मृति शादी के बाद एक पार्टी मुंबई में दे सकते हैं, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे और क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंधाना को पत्र लिखकर उनके विवाह के लिए उन्हें बधाई दी थी।