फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Smriti Mandhana bags maiden best fielder medal Jemimah reaction wins hearts video goes viral

Smriti Mandhana: मंधाना ने पहली बार जीता 'बेस्ट फील्डर' अवॉर्ड, जेमिमा की मजेदार प्रतिक्रिया वायरल; Video

Fri, 24 Oct 2025 06:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 24 Oct 2025 06:38 PM IST
सार

मैच के बाद टीम इंडिया के फील्डिंग कोच मुनीश बाली ने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए 'बेस्ट फील्डर' मेडल स्मृति मंधाना को दिया। इस मौके पर टीम की साथी खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने मंधाना को मजाकिया अंदाज में छेड़ते हुए कहा, 'यह लड़की तो कई दिनों से बाली सर को बोल रही थी कि मुझे मेडल दो, मुझे मेडल दो। लेकिन आज वाकई इसने मेहनत से मेडल हासिल किया है।'

विज्ञापन
Smriti Mandhana bags maiden best fielder medal Jemimah reaction wins hearts video goes viral
मंधाना-जेमिमा - फोटो : BCCI Women-x (videograb)

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच हुए विश्व कप मुकाबले में स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी फील्डिंग से सबका दिल जीत लिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में मंधाना ने न केवल 109 रनों की शानदार पारी खेली, बल्कि फील्ड पर भी तीन अहम कैच पकड़कर भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। भारत ने यह मैच डीएलएस नियम के तहत 53 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

जेमिमा की मजेदार प्रतिक्रिया
मैच के बाद टीम इंडिया के फील्डिंग कोच मुनीश बाली ने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए 'बेस्ट फील्डर' मेडल स्मृति मंधाना को दिया। इस मौके पर टीम की साथी खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने मंधाना को मजाकिया अंदाज में छेड़ते हुए कहा, 'यह लड़की तो कई दिनों से बाली सर को बोल रही थी कि मुझे मेडल दो, मुझे मेडल दो। लेकिन आज वाकई इसने मेहनत से मेडल हासिल किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

मंधाना ने जाहिर की खुशी
जेमिमा की इस बात पर पूरी टीम हंसी से गूंज उठी। मंधाना ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'टीम में जबसे मेडल देना शुरू हुआ है, ढाई साल हो गए, पहली बार मिला है।' भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ड्रेसिंग रूम का वीडियो अब जारी किया है। भारत की निगाहें लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले पर हैं, जहां टीम रविवार को नवी मुंबई में बांग्लादेश टीम से भिड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed