{"_id":"5abb9ce24f1c1bf6298b4595","slug":"smith-and-warner-have-permit-to-play-club-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा के बाद भी क्रिकेट का 'मजा' उठाते रहेंगे स्मिथ-वॉर्नर, बस करनी होगी 100 घंटे सेवा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सजा के बाद भी क्रिकेट का 'मजा' उठाते रहेंगे स्मिथ-वॉर्नर, बस करनी होगी 100 घंटे सेवा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
स्मिथ और वॉर्नर
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बॉल टेंपरिंग विवाद में दोषी ठहराए गए स्टीव स्मिथ और डेविन वॉर्नर पर एक साल तो केमरन बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया है। लेकिन इन सबके बीच इन्हें क्लब क्रिकेट खेलने और संपर्क रखने की छूट दे दी है। इसके अलावा इन्हें समुदायिक क्रिकेट में 100 घंटे तक सेवा भी करनी होगी।
विज्ञापन
सीए ने बुधवार को सजा का ऐलान करते हुए इस पूरे विवाद पर अपना फैसला सुनाया। साथ ही इस बात की जानकारी भी दी कि इन तीनों खिलाड़ियों का दौरा बीच में ही खत्म करके देश वापस जाने को कह दिया है। बोर्ड ने यह भी बताया कि तीनों खिलाड़ियों के पास अपनी सजा के खिलाफ अपील करने के लिए 7 दिन का वक्त है।
विज्ञापन
सीए के अध्यक्ष डेविड पीवेर ने कहा, 'इन तीनों पेशेवर खिलाड़ियों ने जो किया है उसे बिलकुल भी छोटा अपराध नहीं माना जा सकता है। उम्मीद है कि सजा पूरी होने के बाद ये खिलाड़ी फिर अपना करियर बना सकेंगे, जिसे वे प्यार करते हैं।'
विज्ञापन