फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SMAT T20 Fastest Centuries and Youngest Centurions in Syed Mushtaq Ali Trophy Urvil Patel Ayush Mhatre

SMAT T20: सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांच खिलाड़ी; चार युवा शतकवीरों की लिस्ट भी

Sat, 29 Nov 2025 01:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 29 Nov 2025 01:22 PM IST
सार

आयुष म्हात्रे तीनों फॉर्मेट (प्रथम श्रेणी, लिस्ट-ए और टी20 ओवरऑल) में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिग्गज रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी 19 साल 339 दिन की उम्र में।

विज्ञापन
SMAT T20 Fastest Centuries and Youngest Centurions in Syed Mushtaq Ali Trophy Urvil Patel Ayush Mhatre
आयुष म्हात्रे - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे चमकदार और रोमांचक टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) हर साल ऐसे खिलाड़ियों को जन्म देता है जो भविष्य में भारतीय क्रिकेट की रीढ़ बन सकते हैं। इस बार सुर्खियों में हैं मुंबई के युवा ओपनर आयुष म्हात्रे, जिन्होंने न सिर्फ टीम को धमाकेदार जीत दिलाई, बल्कि इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिख दिया।

विज्ञापन

SMAT T20 Fastest Centuries and Youngest Centurions in Syed Mushtaq Ali Trophy Urvil Patel Ayush Mhatre
आयुष म्हात्रे - फोटो : PTI

आयुष म्हात्रे ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
28 नवंबर को विदर्भ के खिलाफ मैच में 18 साल 135 दिन की उम्र में 110* रन बनाकर आयुष ने वो कर दिखाया, जो अब तक भारतीय क्रिकेट इतिहास में किसी बल्लेबाज ने इतनी कम उम्र में नहीं किया था। वह तीनों फॉर्मेट (प्रथम श्रेणी, लिस्ट-ए और टी20 ओवरऑल) में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंडियन स्टार रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी 19 साल 339 दिन की उम्र में।

प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और टी20 में
शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

खिलाड़ी उपलब्धि हासिल
करते वक्त उम्र
आयुष म्हात्रे 18 साल 135 दिन
रोहित शर्मा 19 साल 339 दिन
उन्मुक्त चंद 20 साल 0 दिन
क्विंटन डिकॉक 20 साल 62 दिन
अहमद शहजाद 20 साल 97 दिन
विज्ञापन
विज्ञापन

SMAT T20 Fastest Centuries and Youngest Centurions in Syed Mushtaq Ali Trophy Urvil Patel Ayush Mhatre
आयुष म्हात्रे - फोटो : IPL/BCCI
म्हात्रे की पारी क्यों खास थी?
उनकी यह पारी सिर्फ रिकॉर्ड्स तक सीमित नहीं रही। यह वह बल्लेबाजी थी जिसने विपक्षी गेंदबाजों को बेबस कर दिया। उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 110 रन की पारी खेली। इनमें आठ छक्के शामिल थे। उनकी पारी की बदौलत मुंबई ने 193 रन का लक्ष्य महज 17.5 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की जीत में दो अहम साझेदारियां रहीं। म्हात्रे ने सूर्यकुमार यादव के साथ 88 रन और शिवम दुबे के साथ 85 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन

SMAT T20 Fastest Centuries and Youngest Centurions in Syed Mushtaq Ali Trophy Urvil Patel Ayush Mhatre
आयुष म्हात्रे - फोटो : x
कप्तान बनाए जाने के दिन ही धमाका!
एक संयोग इस कहानी को और खास बना देता है कि उसी दिन जब आयुष को अंडर-19 एशिया कप 2025 का कप्तान घोषित किया गया, उसी शाम उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक जड़ दिया यह बताता है कि वह सिर्फ प्रतिभा नहीं हैं, बल्कि एक बड़े मंच के लिए मानसिक रूप से भी तैयार हैं।

SMAT T20 Fastest Centuries and Youngest Centurions in Syed Mushtaq Ali Trophy Urvil Patel Ayush Mhatre
आयुष म्हात्रे - फोटो : BCCI-X

IPL 2025 में भी दिखा चुके हैं जलवा
इस खिलाड़ी की प्रतिभा IPL में भी दिख चुकी है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सात मैचों में 240 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 34.28 का और स्ट्राइक रेट 188.97 का रहा था। म्हात्रे आने वाले समय में सिर्फ घरेलू क्रिकेट के स्टार टैलेंट नहीं, बल्कि टीम इंडिया के टी20 सुपरस्टार भी बनने का दमखम रखते हैं।
 

 

SMAT T20 Fastest Centuries and Youngest Centurions in Syed Mushtaq Ali Trophy Urvil Patel Ayush Mhatre
आयुष म्हात्रे - फोटो : ANI

उम्र के मामले में भी दूसरे सर्वश्रेष्ठ
म्हात्रे अपने पूर्व CSK साथी शेख राशीद को पीछे छोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में उम्र के मामले में दूसरा सबसे तेज शतक भी जड़ा। इस उपलब्धि के साथ म्हात्रे अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी दूसरे स्थान पर शामिल हो गए हैं।

SMAT T20 Fastest Centuries and Youngest Centurions in Syed Mushtaq Ali Trophy Urvil Patel Ayush Mhatre
आयुष म्हात्रे - फोटो : ANI

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम उम्र के शतकवीर

उम्र खिलाड़ी खिलाफ (साल)
18 साल 118 दिन विजय जोल मुंबई (2013)
18 साल 135 दिन आयुष म्हात्रे विदर्भ (2025)
19 साल 25 दिन शेख राशीद अरुणाचल प्रदेश (2023)
19 साल 30 दिन अक्षत रेड्डी मुंबई (2010)

SMAT T20 Fastest Centuries and Youngest Centurions in Syed Mushtaq Ali Trophy Urvil Patel Ayush Mhatre
उर्विल पटेल - फोटो : Twitter

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 सबसे तेज शतक (गेंद के मामले में)
सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में तेज शतक लगाना आसान नहीं, लेकिन कुछ बल्लेबाजों ने मैदान को खेल नहीं, तूफान बना दिया। आइए जानते हैं, गेंद के मामले में इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में...

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे तेज T20 शतक

खिलाड़ी गेंदें खिलाफ
उर्विल पटेल 28 गेंद त्रिपुरा
अभिषेक शर्मा 28 गेंद मेघालय
उर्विल पटेल 31 गेंद सर्विसेस
ऋषभ पंत 32 गेंद हिमाचल प्रदेश
प्रियांश आर्या 43 गेंद उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed