{"_id":"ea94ef147387c851ea8301497ac7b28a","slug":"smallest-six-in-cricket-history-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट इतिहास का सबसे छोटा छक्का, क्या देखा आपने?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट इतिहास का सबसे छोटा छक्का, क्या देखा आपने?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 22 Nov 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट में आपने अक्सर लंबे और गगनचुंबी छक्के देखें होंगे लेकिन कभी सोचा है कि सबसे छोटे छक्के के बारे में।
आइए, हम आपको बताते हैं क्रिकेट इतिहास के सबसे छोटे छक्के के बारे में। यह छोटा छक्का लगा था श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एक वनडे मुकाबले में।
पाकिस्तान इस मैच में खराब स्थिति में था और 25 ओवर में उसके महज 94 रन बने थे और उसके 4 विकेट गिर चुके थे, ऐसे में क्रीज पर टिके बल्लेबाजों के सामने न सिर्फ रन गति तेज करने का दबाव था बल्कि विकेट भी बचाकर रखना था।
लेकिन 26वें ओवर की पहली गेंद पर पाक टीम को जोरदार फायदा हो गया। उसके बल्लेबाज ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद पर जाते हुए विकेटकीपर के पीछे रखे हेलमेट से टकरा गई। गेंद जब तक गिरती और हेलमेट से टकराती तब तक बल्लेबाज दौड़कर एक रन पूरा कर चुके थे।
आईसीसी के नियम के अनुसार, अगर बल्लेबाज द्वारा खेला गया शॉट विकेटकीपर के पीछे रखे हेलमेट से टकरा जाती है तो क्षेत्ररक्षण कर रही टीम को पेनाल्टी स्वरूप 5 रन बल्लेबाजी करने वाले टीम के खाते में जोड़ दिए जाते हैं।
विज्ञापन
इस गेंद पर बल्लेबाज के एक रन और पेनाल्टी से 5 रन मिले जिससे यह छक्का हो गया। यह छक्का इस हिसाब से भी लाजवाब कहा जा सकता है क्योंकि यही एकमात्र ऐसा छक्का है जिसमें गेंद सीमारेखा के पार भी नहीं गई।
कुछ साल पुराना इस वनडे मैच का यह दिलचस्प वाकया इन दिनों इंटरनेट और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, आप भी देखें।
देखिए, इस शानदार छक्के को

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन