फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs ZIM Angelo Mathews returns to Sri Lanka T20I team Mumbai Indians bowler Nuwan Thushara also gets place

SL vs ZIM: टी20 टीम में हुई 36 साल के एंजेलो मैथ्यूज की वापसी, मुंबई इंडियंस के नए गेंदबाज को भी मिली जगह

Tue, 09 Jan 2024 07:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: रोहित राज Updated Tue, 09 Jan 2024 07:23 PM IST
सार

टी20 सीरीज में वानिंदु हसरंगा सबसे छोटे प्रारूप में श्रीलंका के पूर्णकालिक कप्तान के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वहीं, चरिथ असलांका उप-कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
SL vs ZIM Angelo Mathews returns to Sri Lanka T20I team Mumbai Indians bowler Nuwan Thushara also gets place
एंजेलो मैथ्यूज - फोटो : ट्विटर

विस्तार

श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। 36 साल के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज की वापसी हुई है। मैथ्यूज ने श्रीलंका के लिए पिछला टी20 मैच 2021 में खेला था। उन्होंने टी20 विश्व कप से पहले वापसी कर ली है। अब मैथ्यूज की नजर बेहतर प्रदर्शन करके क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के बड़े टूर्नामेंट में खेलने पर होगी। मैथ्यूज को 2021 से वनडे में भी नहीं चुना जा रहा था, लेकिन उन्होंने पिछले साल वनडे विश्व कप में रिप्लेसमेंट के तौर पर वापसी की।
विज्ञापन


टी20 सीरीज में वानिंदु हसरंगा सबसे छोटे प्रारूप में श्रीलंका के पूर्णकालिक कप्तान के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वहीं, चरिथ असलांका उप-कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। चोट से वापसी करने वाले कप्तान के अलावा नुवान तुषारा और अकिला धनंजय जैसे खिलाड़ी टीम में वापसी करने में सफल रहा हैं। अपने करियर में धीमी शुरुआत के बाद तुषारा ने घरेलू क्रिकेट और दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीगों में अच्छा प्रदर्शन किया है। 29 वर्षीय खिलाड़ी को 2024 आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था।
विज्ञापन


धनंजय की हुई वापसी
धनंजय डी सिल्वा की वापसी ने श्रीलंका के स्पिन आक्रमण को मजबूत कर दिया है। वेस्टइंडीज और अमेरिका में आगामी टी20 विश्व कप की तैयारी के नजरिए से उनकी वापसी महत्वपूर्ण है। स्पिन विकल्पों की बात करें तो ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस की भी टीम में वापसी हुई है। वहीं, दुनिथ वेलालजे और चमिका करुणारत्ने को बाहर कर दिया गया है। पथुम निसांका की भागीदारी फिटनेस टेस्ट के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए श्रीलंका की टी20 टीम
वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कुसल परेरा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, कामिंदु मेंडिस, पथुम निसांका (फिट होने पर), महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, अकिला धनंजय।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed