{"_id":"644c0728e5d3b573a20e4ca4","slug":"sl-vs-ire-sri-lanka-s-2nd-test-win-over-ireland-by-an-innings-prabhat-jayasuriya-breaks-71-year-old-record-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"SL vs IRE: श्रीलंका की आयरलैंड पर दूसरे टेस्ट में पारी से जीत, प्रभात जयसूर्या ने 71 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs IRE: श्रीलंका की आयरलैंड पर दूसरे टेस्ट में पारी से जीत, प्रभात जयसूर्या ने 71 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Fri, 28 Apr 2023 11:19 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:19 PM IST
सार
प्रभात जयसूर्या (88 रन पर दो विकेट) ने सात टेस्ट मैच में 50 विकेट पूरा करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। वह सबसे कम टेस्ट मैच में इस आंकड़े को छूने वाले स्पिनर बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व स्पिनर अल्फ वैलेंटीन के नाम था।
विज्ञापन
प्रभात जयसूर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन शुक्रवार को यहां आयरलैंड की दूसरी पारी को 202 रन पर समेट कर पारी और 10 रन की जीत के साथ दो मैचों की टेस्ट शृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप (सभी मैचों में जीत) कर दिया।
इस दौरान प्रभात जयसूर्या (88 रन पर दो विकेट) ने सात टेस्ट मैच में 50 विकेट पूरा करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। वह सबसे कम टेस्ट मैच में इस आंकड़े को छूने वाले स्पिनर बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व स्पिनर अल्फ वैलेंटीन के नाम था। 1950 में डेब्यू करने वाले वैलेंटीन ने 1951/52 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। वह उनका आठवां टेस्ट मैच था। वहीं, 71 साल बाद प्रभात ने यह रिकॉर्ड तोड़ा है।
रमेश मेंडिस ने चौथी बार पारी में पांच चटकाए जिससे दो विकेट पर 54 रन के साथ दिन की शुरुआत करने वाली आयरलैंड की टीम 202 रन पर आउट हो गई। श्रीलंका ने आयरलैंड के 492 रन के जवाब में पहली पारी में तीन विकेट पर 704 रन बनाए थे।टेस्ट क्रिकेट में यह श्रीलंका की 100वीं जीत है जबकि 2018 में टेस्ट पदार्पण करने वाले आयरलैंड के लिए छह मैचों में यह छठी हार है।
विज्ञापन
हैरी टेक्टर (85) और कप्तान एंडी बलबिर्नी (46) ने दिन के शुरुआती ओवरों में संभल कर बल्लेबाजी की। पहले घंटे के खेल के दौरान बाउंसर गेंद हेलमेट पर लगने के बाद बलबिर्नी मां मैदान से बाहर चले गए। वह कुर्टिस कैंफर के आउट होने के बाद क्रीज पर लौटे लेकिन जल्दी ही मेंडिस का शिकार बन गए। पहली पारी शतक लगाने वाले पॉल स्टर्लिंग (एक) का बल्ला दूसरी पारी में नहीं चला और वह जयसूर्या का टेस्ट में 50 वां शिकार बने।