फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs IND: Arjuna Ranatunga Slams Sri Lanka Over Indian B Team Tour

SL vs IND: श्रीलंकाई दिग्गज अर्जुन रणतुंगा के बिगड़े बोल, कहा- भारतीय 'बी' की टीम की मेजबानी करना अपमानजनक

Fri, 02 Jul 2021 03:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 02 Jul 2021 03:46 PM IST
सार

अर्जुन रणतुंगा ने कहा कि सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारतीय 'बी' टीम की मेजबानी करना किसी अपमान से कम नहीं है। वहीं, पूर्व कप्तान के बयान पर आपत्ति जताते हुए  श्रीलंका क्रिकेट ने कहा यह दूसरे दर्जे की टीम नहीं है।     

विज्ञापन
SL vs IND: Arjuna Ranatunga Slams Sri Lanka Over Indian B Team Tour
अर्जुन रणतुंगा

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने भारत के श्रीलंका दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए दूसरी श्रेणी की भारतीय टीम की मेजबानी करना किसी अपमान से कम नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड की भी कड़ी आलोचना की है। बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से तीन वनडे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखलाएं खेली जाएंगी।

विज्ञापन


'बी' टीम का आना हमारी क्रिकेट का अपमान- रणतुंगा
दो साल पहले तक सरकार में मंत्री रहे पूर्व कप्तान रणतुंगा ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा, 'यह दूसरी श्रेणी की भारतीय टीम है और उनका यहां आना हमारी क्रिकेट का अपमान है। मैं टेलीविजन मार्केटिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके साथ खेलने पर सहमत होने के लिए वर्तमान प्रशासन को दोषी मानता हूं।' श्रीलंका की 1996 की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान ने कहा, 'भारत ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम इंग्लैंड भेजी है और कमजोर टीम यहां भेज दी है। मैं इसके लिए बोर्ड को दोष देता हूं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



बोर्ड की दो टूक, कहा- यह दूसरे दर्जे की टीम नहीं है
श्रीलंका क्रिकेट ने जवाब में कहा है कि भारत की यह टीम अनुभवी है। बोर्ड ने कहा, 'भारतीय टीम के 20 में से 14 सदस्य किसी ना किसी प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। यह दूसरे दर्जे की टीम नहीं है, जैसा कि कहा जा रहा है।' बोर्ड ने कहा, 'क्रिकेट जगत खासकर आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्य देशों में अलग अलग प्रारूप के लिए अब अलग टीम रखने का चलन है।'

पहला वनडे 13 जुलाई को
भारतीय टीम ने अभी अनिवार्य पृथकवास पूरा किया है और वह पहला वनडे 13 जुलाई को खेलेगी। पूर्व भारतीय कप्तान और वर्तमान में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख राहुल द्रविड़ टीम के मुख्य कोच हैं। भारत ने कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा के आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिये इंग्लैंड दौरे पर होने के कारण शिखर धवन की अगुवाई में कम अनुभवी टीम को श्रीलंका भेजा है। इसमें छह खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed