फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs HK T20 Asia Cup 2025 Sri Lanka vs Hong Kong at Dubai Records From Bowling to Batting

SL vs HK Highlights: हॉन्गकॉन्ग का सफर समाप्त, श्रीलंका चार विकेट से जीता; हसरंगा ने 18वें ओवर में पलटा मैच

Mon, 15 Sep 2025 11:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 15 Sep 2025 11:42 PM IST
सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हॉन्गकॉन्ग ने निजाकत खान और अंशुमान रथ की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने पथुम निसंका की तूफानी 68 रनों की पारी की बदौलत 18.5 ओवर में छह विकेट पर 153 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
SL vs HK T20 Asia Cup 2025 Sri Lanka vs Hong Kong at Dubai Records From Bowling to Batting
श्रीलंका बनाम हॉन्गकॉन्ग - फोटो : ANI

विस्तार

हॉन्गकॉन्ग पर चार विकेट से जीत के साथ श्रीलंका की टीम ने सोमवार को एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हॉन्गकॉन्ग ने निजाकत खान और अंशुमान रथ की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने पथुम निसंका की तूफानी 68 रनों की पारी की बदौलत 18.5 ओवर में छह विकेट पर 153 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन

SL vs HK T20 Asia Cup 2025 Sri Lanka vs Hong Kong at Dubai Records From Bowling to Batting
श्रीलंका बनाम हॉन्गकॉन्ग - फोटो : ANI
हॉन्गकॉन्ग का सफर समाप्त
इस शिकस्त के साथ हॉन्गकॉन्ग का सफर मौजूदा टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। श्रीलंका से पहले उन्हें बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने क्रमश: सात विकेट (11 सितंबर) और 94 रन (9 सितंबर) को हराया था। ग्रुप बी की अंक तालिका में यासिम मुर्तजा के नेतृत्व वाली टीम खाता भी नहीं खोल पाई और -2.151 के नेट रन रेट के साथ बाहर हो गई। वहीं, श्रीलंका लगातार दो मैचों में जीत के साथ चार अंक और +1.546 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। अब टीम का सामना 18 सितंबर को अफगानिस्तान से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

SL vs HK T20 Asia Cup 2025 Sri Lanka vs Hong Kong at Dubai Records From Bowling to Batting
श्रीलंका बनाम हॉन्गकॉन्ग - फोटो : ANI
हॉन्गकॉन्ग की पारी
अनुभवी निजाकत खान (नाबाद 52 रन) के दमदार अर्धशतक और अंशुमान रथ के साथ उनकी समझदारी भरी 61 रन की साझेदारी की बदौलत हॉन्गकॉन्ग ने 149 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद हॉन्गकॉन्ग की पारी की सबसे खास बात निजाकत (38 गेंद) और रथ (48 रन, 46 गेंद) के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी रही। निजाकत एशिया कप के टी20 चरण में अर्धशतक बनाने वाले हॉन्गकॉन्ग के दूसरे बल्लेबाज बने।
विज्ञापन

SL vs HK T20 Asia Cup 2025 Sri Lanka vs Hong Kong at Dubai Records From Bowling to Batting
श्रीलंका बनाम हॉन्गकॉन्ग - फोटो : ANI
श्रीलंका की पारी
श्रीलंका की जीत के नायक रहे पथुम निसंका और वानिंदु हसरंगा रहे। निसंका ने बेहतरीन लय में बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 68 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान धैर्य और आक्रामकता का संतुलन दिखाया और तीसरे विकेट के लिए कुसल परेरा (20) के साथ 57 रनों की अहम साझेदारी की। निसंका की पारी में किस्मत ने भी साथ दिया क्योंकि उन्हें 40 और 60 के स्कोर पर हॉन्गकॉन्ग के फील्डरों ने जीवनदान दिया। उन्होंने ज्यादातर बड़े शॉट स्क्वायर लेग क्षेत्र में लगाए। इसी दौरान उन्होंने एजाज खान की गेंद पर शानदार स्वीप छक्का जड़ा। 10 ओवर तक 65 रन बनाने वाली श्रीलंका की टीम ने अगले तीन ओवरों में 42 रन जोड़कर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। लेकिन हांगकांग ने एक समय पर वापसी करते हुए निसंका, परेरा, कमिंदु मेंडिस और कप्तान चरित असलंका को तेजी से आउट कर श्रीलंका को 119/2 से 127/6 पर ला खड़ा किया। इसके बाद भी श्रीलंका ने संयम बरकरार रखा और आखिरी में वानिंदु हसरंगा ने महज नौ गेंदों में 20 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

SL vs HK T20 Asia Cup 2025 Sri Lanka vs Hong Kong at Dubai Records From Bowling to Batting
श्रीलंका बनाम हॉन्गकॉन्ग - फोटो : ANI
यह जोड़ी श्रीलंका के अनुभवी गेंदबाजों के दबाव में नहीं आई और उन्होंने मैदान के चारों ओर कुछ सटीक शॉट खेले। रथ ने मैदान के दोनों ओर शॉट लगाए और स्पिनर चरिथ असालंका की गेंद पर उनका इनसाइड आउट कवर ड्राइव देखने लायक था। दूसरी ओर निजाकत ने विकेट के सामने ‘वी’ को प्राथमिकता दी और लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा पर दो चौके और लांग ऑन पर एक छक्का जमाया। उन्हें किस्मत का भी साथ मिला क्योंकि 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने उनका कैच टपका दिया तब वह 33 रन पर थे। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर फील्डर ने एक बेहतरीन कैच लपका लेकिन इस बार तुषारा ने नोबॉल करके हॉन्गकॉन्ग के बल्लेबाज को जीवनदान दिया। हालांकि रथ जल्द ही तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा (29 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर डीप में कामिंदु मेंडिस को एक आसान कैच दे बैठे। लेकिन अपेक्षाकृत नीरस अंत के बावजूद हॉन्गकॉन्ग ने पहले चार ओवरों में जीशान अली (23 रन, 17 गेंद) की तेज बल्लेबाजी की बदौलत 38 रन बनाकर लय हासिल कर ली। लेकिन चमीरा ने उन्हें कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराकर रन गति रोकी और हसरंगा ने जल्द ही बाबर हयात को आउट कर दिया। हालांकि निजाकत और रथ ने हॉन्गकॉन्ग को 150 रन के आसपास के स्कोर की दौड़ में बनाए रखा।

SL vs HK T20 Asia Cup 2025 Sri Lanka vs Hong Kong at Dubai Records From Bowling to Batting
श्रीलंका बनाम हॉन्गकॉन्ग - फोटो : ANI
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका:
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिश्रा, कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

हॉन्गकॉन्ग: जीशान अली (विकेटकीपर), अंशुमन रथ, बाबर हयात, निजाकत खान, शाहिद वासिफ, किंचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), एजाज खान, आयुष शुक्ला, एहसान खान, अतीक इकबाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed