फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs BAN T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi

SL vs BAN: बांग्लादेश ने रोका श्रीलंका का विजय रथ, सुपर-4 के पहले मैच में दी मात; आखिरी ओवर में रोमांचक जीत

Sat, 20 Sep 2025 11:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 20 Sep 2025 11:56 PM IST
सार

बांग्लादेश ने श्रीलंका को चार विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। एशिया कप का मौजूदा संस्करण सुपर-4 चरण में पहुंच चुका है। शनिवार को इस चरण का पहला मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दुबई में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
SL vs BAN T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया - फोटो : @ACCMedia1

विस्तार

बांग्लादेश ने श्रीलंका को चार विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। एशिया कप का मौजूदा संस्करण सुपर-4 चरण में पहुंच चुका है। शनिवार को इस चरण का पहला मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दुबई में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए सैफ हसन ने 61 और तौहीद हृदोय ने 58 रनों की तूफानी पारियां खेलीं। वहीं, श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा और दसुन शनाका ने दो-दो विकेट झटके जबकि नुवान तुषारा और दुष्मंथा चमीरा को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

सुपर-4 की अंक तालिका में शीर्ष पर बांग्लादेश
ग्रुप चरण में दो मुकाबले जीतकर सुपर-4 में पहुंची बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। उसके खाते में दो अंक हैं और नेट रन रेट 0.121 है। वहीं, श्रीलंका -0.121 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। रविवार को भारत का पाकिस्तान से सामना होगा। इस मैच में बड़े अंतर से जीत के साथ सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी। बता दें कि, सुपर-4 में शामिल चारों टीमें एक-एक दूसरे के खिलाफ तीन-तीन मैच खेलेंगी। अंक तालिका में शीर्ष-दो टीमों को फाइनल खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश की पारी
बांग्लादेश की शुरुआत झटके के साथ हुई। नुवान तुषारा ने तंजीद हसन को पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद सैफ हसन ने लिटन दास के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। कप्तान लिटन को हसरंगा ने निसंका के हाथों कैच कराया। वह 16 गेंदों में 23 रन बनाकर लौटे जबकि सैफ हसन ने 61 रन बनाए। इस मैच में तौहीद हृदोय ने 58 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। जाकिर अली ने नौ रन बनाए। शमीम हुसैन और नसुम अहमद क्रमश: 14 और एक रन बनाकर नाबाद रहे। मेहदी हसन खाता भी नहीं खोल पाए। 
विज्ञापन

श्रीलंका की पारी
पथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने श्रीलंका को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई, जिसे तस्कीन अहमद ने तोड़ा। उन्होंने निसंका को सैफ हसन के हाथों कैच कराया। वह 22 रन बनाकर आउट हुए जबकि मेंडिस ने 34 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दसुन शनाका ने सर्वाधिक 64 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और छह छक्के ठोके। उनके अलावा कामिल मिशारा ने पांच, कुसल परेरा ने 16, चरिथ असलंका ने 21, कामिंदु मेंडिस ने एक और वानिंदु हसरंगा ने दो रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने तीन और मेहदी हसन ने दो विकेट झटके जबकि तस्कीन अहमद को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed