फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs AUS Sri Lanka won the ODI series against Australia at home after 30 years won fourth match by four runs

SL vs AUS: श्रीलंका 30 साल बाद घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज जीता, चौथे मैच में कंगारू टीम को हराया

Wed, 22 Jun 2022 08:51 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: रोहित राज Updated Wed, 22 Jun 2022 08:51 AM IST
सार

1992 से श्रीलंका को अपने घरेलू मैदान पर तीन बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली थी। कंगारू टीम 2004, 2011 और 2016 में लंकाई धरती पर जीतने में सफल रही थी।

विज्ञापन

विस्तार

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। उसने चौथे मुकाबले में मंगलवार (21 जून) को कंगारू टीम को चार रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही लंकाई टीम ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। 30 साल में पहली बार श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को अपने घरेलू मैदान वनडे सीरीज में हराया है। पिछली बार उसे अगस्त 1992 में तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत मिली थी।
विज्ञापन


1992 से श्रीलंका को अपने घरेलू मैदान पर तीन बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली थी। कंगारू टीम 2004, 2011 और 2016 में लंकाई धरती पर जीतने में सफल रही थी। मौजूदा सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला 24 जून को खेला जाएगा। श्रीलंका के लिए मैच में चरिथ असलंका जीत के हीरो रहे। उन्होंने सबसे ज्यादा 110 रन बनाए।
विज्ञापन


मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की टीम 49 ओवर में 258 रनों पर सिमट गई। असलंका ने अपने करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 106 की पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। उनके अलावा धनंजय डी सिल्वा ने 60 और वानिंदु हसरंगा ने 21 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श, पैट कमिंस, मैथ्यू कूहनेमैन ने दो-दो विकेट लिए। ग्लेन मैक्सवेल को एक सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई पारी की बात करें कंगारू टीम 50 ओवर में 254 रनों पर सिमट गई। अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 19 रन बनाने थे। कूहनेमैन ने तीन चौके लगाकर मुकाबले को रोमांचक तो बनाया लेकिन आखिरी गेंद पर पांच रन नहीं बना सके। अंतिम गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने उन्हें आउट कर मैच अपने नाम कर लिया।


ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने 99 रन बनाए। 112 गेंद की पारी में वॉर्नर ने 12 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए उनके अलावा पैट कमिंस ने 35, ट्रेविस हेड ने 27 और मिचेल मार्श ने 26 रन बनाए। श्रीलंका के लिए धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने और जेफ्री वांडरसे ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed