{"_id":"65bd27a9ba840e7c8205bde4","slug":"sl-vs-afg-test-afghanistan-all-out-for-198-runs-in-the-first-innings-against-sri-lanka-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"SL vs AFG Test: श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में अफगानिस्तान 198 रन पर सिमटा, विश्वा फर्नांडो ने लिए चार विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs AFG Test: श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में अफगानिस्तान 198 रन पर सिमटा, विश्वा फर्नांडो ने लिए चार विकेट
Fri, 02 Feb 2024 11:04 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:04 PM IST
सार
अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह ने 91 रन की पारी खेली। वह अपने दूसरे टेस्ट शतक से चूक गए। श्रीलंका के कप्तान धनंजय डि सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले अफगानिस्तान को बल्लेबाजी पर उतारा था।
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : Sri Lanka Cricket/X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका ने अफगानिस्तान के पहली पारी के 198 रन के जवाब में शुक्रवार को पहले टेस्ट के पहले दिन बिना क्षति के 80 रन बना लिए हैं। दिमुथ करुणारत्ने 42 और निशान मदुशंका 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। मेजबान टीम अभी 118 रन पीछे है। इससे पहले श्रीलंका की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विश्वा फर्नांडो ने चार विकेट लिए। इसके अलावा स्पिनर प्रभात जयसूर्या और तेज गेंदबाज अशिता फर्नांडो ने तीन-तीन विकेट लिए।
अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह ने 91 रन की पारी खेली। वह अपने दूसरे टेस्ट शतक से चूक गए। श्रीलंका के कप्तान धनंजय डि सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले अफगानिस्तान को बल्लेबाजी पर उतारा था। शाह ने नूर अली जादरान (31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन और हशमुतुल्लाह शाहिदी (17) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। शाह ने 130 गेंदों की पारी में 13 चौके लगाए। यह उनकी आठवें टेस्ट में चौथी अर्धशतकीय पारी है।