{"_id":"0fe385fcfac2297a7fd0dd3d9151fc0e","slug":"sl-takes-lead-to-pakistan-in-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को पीटकर श्रीलंका ने बनाई बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान को पीटकर श्रीलंका ने बनाई बढ़त
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 13 Jan 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका ने दुबई में खेले गए दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें दिन पाकिस्तान को हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
दिमुथ करणारत्ने (नाबाद 62) और कौशल सिल्वा (58) के शानदार अर्धशतकों से श्रीलंका ने पाकिस्तान को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को नौ विकेट से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
पढ़ें- इंग्लैंड के दो क्रिकेटरों ने दिखाई मानवता, बचाई एक की जान
विज्ञापन
श्रीलंका को अंतिम दिन मैच जीतने के लिए 137 रन का आसान लक्ष्य मिला जो उसने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से ओपनर दिमुथ करुणारत्ने (नाबाद 62) और कौशल सिल्वा (58) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को आसान जीत दिला दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी की।
इससे पहले खेल के पांचवें दिन की शुरुआती सत्र में श्रीलंका ने पाकिस्तान को दूसरी पारी में 359 रन पर समेट दी। पाक की ओर से कल के नाबाद बल्लेबाज सरफराज अहमद (70) और सईद अजमल (7) ने आगे खेलना शुरू किया। लेकिन सरफराज महज चार रन और जोड़कर आउट हो गए जबकि अजमल 21 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद पाक के पुछल्ले बल्लेबाज 25 रन ही जोड़ पाए। श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने चार विकेट हासिल किए जबकि नुवान प्रदीप, शमिंडा एरंगा और रंगना हेराथ को दो-दो विकेट मिले।