{"_id":"695b6c3b3486bfd2680de284","slug":"skipper-sikandar-raza-believes-that-t20-world-cup-is-a-perfect-chance-for-zimbabwe-to-regain-its-presence-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: खराब दौर से गुजर रही जिम्बाब्वे टीम को विश्व कप से आस, रजा बोले- सम्मान दिलाने में होगी भूमिका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: खराब दौर से गुजर रही जिम्बाब्वे टीम को विश्व कप से आस, रजा बोले- सम्मान दिलाने में होगी भूमिका
Mon, 05 Jan 2026 01:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:16 PM IST
सार
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा का कहना है कि टीम के पास विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का मौका होगा।
विज्ञापन
सिकंदर रजा
- फोटो : X
विस्तार
जिम्बाब्वे की टीम पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रही है और अब वह अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में शामिल होगी। टीम के कप्तान सिकंदर रजा का मानना है कि जिम्बाब्वे टीम के पास इस वैश्विक टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन के जरिये अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का अवसर होगा। जिम्बाब्वे को सात फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में ग्रुप बी में पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के साथ रखा गया है, जबकि आयरलैंड और ओमान भी इसी ग्रुप में हैं।
विज्ञापन
विश्व कप को बताया अहम
रजा ने कहा, विश्व कप हर क्रिकेटर के जीवन में अहम है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जिम्बाब्वे को विश्व क्रिकेट में और सम्मान पाना है तो विश्व कप की भूमिका अहम होगी। हम ऐसा प्रदर्शन करना चाहते हैं कि अपना सिर ऊंचा रखकर लौट सके और अपने देशवासियों को भी गर्व महसूस करने का मौका दें। नतीजे हमारे हाथ में नहीं हैं, लेकिन हम उनके बारे में ज्यादा चिंता नहीं करते। हमारा ध्यान अच्छा क्रिकेट खेलने पर है और ऐसा करने पर नतीजे मिलेंगे।

जिम्बाब्वे को श्रीलंका में खेलने हैं ग्रुप चरण के मैच
जिम्बाब्वे को ग्रुप मैच श्रीलंका में खेलने हैं जहां पिचें स्पिनरों की मददगार होंगी। रजा को यकीन है कि उनके पास अच्छे स्पिनर हैं जो इन पिचों पर बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, अगर पिचें स्पिनरों की मददगार हुई तो हमारे पास काफी अच्छे गेंदबाज हैं। जितना ज्यादा खेल सकें उतना ही अच्छा होगा।