{"_id":"e1a41a3259432cb75198226d22bf79ad","slug":"skipper-dhoni-slips-in-test-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट रैंकिंग में कप्तान धोनी गिरे, पुजारा-कोहली ने बचाई लाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट रैंकिंग में कप्तान धोनी गिरे, पुजारा-कोहली ने बचाई लाज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 31 Dec 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हार का खमियाजा न सिर्फ टीम इंडिया को भुगतना पड़ा बल्कि कई खिलाड़ियों की टेस्ट रैंकिंग भी गिर गई।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी डरबन टेस्ट में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के कारण आईसीसी की ताजा रैंकिंग में चार स्थान गिरकर 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली अपने-अपने स्थान बचाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
कप्तान धोनी दूसरे टेस्ट मैच से पहले 23वें स्थान पर थे लेकिन अब वह 27वें नंबर पर पहुंच चुके हैं।
पढ़ें- कंगारुओं ने बढ़ाई इंग्लैंड की मुश्किलें, तैयार की वनडे टीम
विज्ञापन
टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा डरबन टेस्ट की पहली पारी में 70 रन बनाकर अपने सातवें स्थान को बचाने में सफल रहे। इसी तरह 46 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली भी अपने 11वें नंबर पर बने हुए हैं।
डरबन टेस्ट की दूसरी पारी में साहसिक 96 रन बनाने वाले अजिंक्य रहाणे आईसीसी रैंकिंग में सीधे 60वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
देखें- ऐसी फाइट, जहां खून तक निकल गया
‘मैन आफ द सीरीज’ रहे दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल दूसरे और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर तीसरे नंबर पर हैं।
टॉप 10 में भारत के 2 गेंदबाज
गेंदबाजों में ऑफ स्पिनर आर अश्विन सातवें और लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा आठवें स्थान पर बने हुए हैं। तेज गेंदबाज जहीर खान एक स्थान के सुधार के साथ 21वें स्थान पर आ गए हैं।
लेकिन इशांत शर्मा सात स्थान गिरकर 32वें और मोहम्मद शमी दो स्थान फिसलकर 44वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के वर्नोन फिलेंडर पहले, डेल स्टेन दूसरे और श्रीलंका के रंगना हेराथ तीसरे नंबर पर बरकरार हैं।