{"_id":"d989b1ec-b631-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"sivaramakrishnan-in-icc-cricket-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी की क्रिकेट समिति में चुने गए शिवारामाकृष्णन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी की क्रिकेट समिति में चुने गए शिवारामाकृष्णन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 06 May 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के साथ आईसीसी की क्रिकेट समिति में चुन लिए गए हैं।
विज्ञापन
शिवारामाकृष्णन और संगकारा आईसीसी की इस प्रतिष्ठित समिति में खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिवारामाकृष्णन ने फिका के मुख्य कार्यकारी टिम मे को कड़े मुकाबले में हराया। फिका अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का एक संगठन है।
विज्ञापन
शिवारामाकृष्णन वर्तमान में भारतीय टेलीविजन पर क्रिकेट कमेंट्री करते हैं। आईसीसी ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में शिवारामाकृष्णन की नियुक्ति की जानकारी दी। समिति में दो सदस्य वर्तमान खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 10 देशों के कप्तानों ने संगकारा और शिवारामाकृष्णन के पक्ष में वोट दिया। संगकारा 2007 से समिति से जुड़े हुए हैं। दोनों क्रिकेट समिति में 2013 से 2015 तक अपनी सेवाएं देंगे।
शिवारामाकृष्णन को बीसीसीआई का सपोर्ट था और माना जा रहा है कि उन्हें 10 में से 6 वोट मिले। जबकि संगकारा निर्विरोध चुने गए।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रास इयान बिशप की जगह पास्ट प्लेयर रिप्रजेंटेटिव के रूप में चुने गए हैं।
समिति में संगकारा ही एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जो वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं।
आईसीसी की क्रिकेट समिति मैदान से जुड़े़ मामलों पर नियम बनाने वाली शीर्षस्थ संस्था है। अनिल कुंबले इस समिति के अगुवा हैं। पूर्व भारतीय कोच गैरी कर्स्टन भी इस समिति में हैं और वह यहां पर फुल मेंबर टीम कोच रिप्रजेंटेटिव के रूप में हैं।