फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Single digits scores for Indian Captain Rohit Sharma in both innings of a Test match news and updates

IND vs BAN: दूसरी पारी में भी रोहित ने किया निराश, नौ साल में पहली बार घरेलू मैदान पर ऐसा रहा प्रदर्शन

Fri, 20 Sep 2024 04:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Sep 2024 04:24 PM IST
सार

रोहित का रिकॉर्ड टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है। रोहित ने जिन बड़े टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ मैच खेले हैं उनमें से बांग्लादेश ऐसी टीम है जिसके खिलाफ भारतीय कप्तान ने सबसे कम मुकाबले खेले हैं। रोहित ने अब तक बांग्लादेश के खिलाफ चार मैच खेले हैं कुल 44 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
Single digits scores for Indian Captain Rohit Sharma in both innings of a Test match news and updates
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजी में प्रभावित नहीं कर सके और दूसरी पारी में भी सस्ते में पवेलियन लौटे। भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे और फिर बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर ढेर कर दी थी। बढ़त के साथ दूसरी पारी में उतरे रोहित का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा और वह सात गेंदों पर पांच रन ही बना सके। रोहित पहली पारी में भी छह रन बनाकर आउट हुए थे। 
विज्ञापन

2015 के बाद पहली बार घरेलू मैदान पर दहाई अंक तक नहीं पहुंच सके
रोहित शर्मा की बल्लेबाजी इस मैच में किस कदर खराब रही इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि रोहित 2015 के बाद पहली बार घरेलू मैदान पर टेस्ट की दोनों पारियों में दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सके। इस मैच से पहले रोहित 2015 में दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में दहाई अंक तक नहीं पहुंच सके थे। उस वक्त रोहित ने पहले पारी में एक रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे। इस तरह नौ साल बाद ऐसा पहली बार हुआ जब रोहित भारत में खेले गए किसी टेस्ट मैच में दहाई अंत तक भी नहीं पहुंच सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कब-कब दहाई अंक तक नहीं पहुंचे रोहित
रन बनाम स्थान वर्ष
9 और 4 श्रीलंका गाले 2015
1 और 0 दक्षिण अफ्रीका दिल्ली 2015
5 और 0 दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2023
6 और 5 बांग्लादेश चेन्नई 2024
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा नहीं है रोहित का रिकॉर्ड
रोहित का रिकॉर्ड टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है। रोहित ने जिन बड़े टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ मैच खेले हैं उनमें से बांग्लादेश ऐसी टीम है जिसके खिलाफ भारतीय कप्तान ने सबसे कम मुकाबले खेले हैं। रोहित ने अब तक बांग्लादेश के खिलाफ चार मैच खेले हैं कुल 44 रन बनाए हैं। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय कप्तान का बल्ला जमकर बोलता है। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 26 पारियों में बल्लेबाजी की है और 47.79 के औसत से 1147 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक भी शामिल हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच इस साल की शुरुआत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज हुई थी।

भारत ने मैच में बनाई पकड़
मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पकड़ बना ली है। भारतीय टीम ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के शतक और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के अर्धशतक की मदद से पहली पारी में 376 रन बनाए। जवाब में जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को सस्ते में समेटकर 227 रनों की बढ़त हासिल कर ली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन कर चार विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और जडेजा को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed