फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   siddle adds to england agony after clarke century

क्लार्क का दोहरा शतक, मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

Sat, 03 Aug 2013 12:20 AM IST
मैनचेस्टर/एजेंसी
मैनचेस्टर/एजेंसी Updated Sat, 03 Aug 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
siddle adds to england agony after clarke century

कप्तान माइकल क्लार्क दोहरे शतक से भले चूक गए लेकिन उनकी 187 रन की साहसिक पारी की बदौलत पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।

विज्ञापन


सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही ऑस्ट्रेलिया ने मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट पर 527 रन बनाकर घोषित कर दी।

जवाब में स्टंप्स तक इंग्लैंड के दो विकेट महज 52 रन पर गिर चुके थे। उस समय कप्तान एलिस्टर कुक 36 और जोनाथन ट्रोट दो रन बनाकर खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दोनों विकेट पीटर सिडल ने लिए।
विज्ञापन


सुबह तीन विकेट पर 303 रन से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका स्टीवन स्मिथ के रूप में लगा। स्मिथ 89 रन बनाकर ग्रीम स्वान का शिकार हो गए लेकिन चौथे विकेट के लिए क्लार्क के साथ 214 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज में पहली बार खेल रहे डेविड वार्नर विफल रहे और महज पांच रन बनाकर चलते बने। इस बीच क्लार्क ने गेंदबाजों पर हमला जारी रखा लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड ने दोहरे शतक से मात्र 13 रन दूर उनकी पारी का भी अंत कर दिया।

क्लार्क ने 314 गेंदों की अपनी मैराथन पारी में 23 चौके लगाए। आखिरी में ब्रैड हैडिन ने नाबाद 65 और मिचेल स्टार्क ने नाबाद 66 रन की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को 500 के पार पहुंचाया।


इंग्लैंड की ओर से ग्रीम स्वान अब तक सर्वाधिक पांच विकेट ले चुके हैं।

आईसीसी के दरवाजे ऑस्ट्रेलिया
अंपायरिंग निर्णय को लेकर पहले ही विवाद में घिरे एशेज के तीसरे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को आउट देने के निर्णय पर बिफरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसे लेकर आईसीसी से इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed