फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill will be reporting at BCCI COE for his mandatory fitness assessment Hardik cleared to fit

BCCI: बीसीसीआई सीओई पहुंचेंगे शुभमन गिल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का होंगे हिस्सा? हार्दिक फिट घोषित

Mon, 01 Dec 2025 05:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Dec 2025 05:18 PM IST
सार

भारतीय टी20 टीम में कोई अप्रत्याशित बदलाव होने की संभावना नहीं है। लेकिन अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति सीओई से गिल की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार करेगी।

विज्ञापन
Shubman Gill will be reporting at BCCI COE for his mandatory fitness assessment Hardik cleared to fit
शुभमन गिल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल चोट से उबर रहे हैं और मैदान पर वापसी करने की तैयारियों में जुट गए हैं। गिल सोमवार को अनिवार्य फिटनेस आकलन के लिए बंगलूरू स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचेंगे। इससे गिल के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ दिसंबर से होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में शामिल होने की उम्मीद बढ़ गई है। 

विज्ञापन

टेस्ट सीरीज के दौरान लगी थी चोट
गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान बल्लेबाजी करते वक्त गर्दन में चोट लग गई थी जिस कारण वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे और वनडे सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सके। अगर कोई चोट का मामला ना हो तो भारतीय टी20 टीम में कोई अप्रत्याशित बदलाव होने की संभावना नहीं है। लेकिन अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति सीओई से गिल की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'गिल को एक इंजेक्शन दिया गया और 21 दिनों के आराम और रिहैब की सलाह दी गई, जिसमें चोट वाले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए विशिष्ट व्यायाम शामिल थे। जाहिर है कौशल प्रशिक्षण शुरू करने से पहले खेल विज्ञान टीम उनके सभी अनिवार्य फिटनेस परीक्षणों से गुजरेगी। जब तक खेल विज्ञान टीम कौशल प्रशिक्षण के दौरान उनकी गतिविधियों का आकलन नहीं कर लेती और यह नहीं देख लेती कि बल्लेबाजी करते समय उन्हें कोई असुविधा तो नहीं हो रही है, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता।' फिलहाल गिल का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल होना 50-50 है। 
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली में खेलने के लिए तैयार हार्दिक
भारतीय प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट हो गए हैं और उन्हें टी20 प्रारूप में खेलने की मंजूरी मिल गई है। वह मंगलवार को पंजाब के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं। ये करीब दो महीने से अधिक समय बाद उनका पहला मैच होगा। इसके अलावा हार्दिक के चार दिसंबर को गुजरात के खिलाफ मैच में खेलने की उम्मीद है। बडौदा और गुजरात के बीच होने वाले इस मैच में राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा भी मौजूद होंगे जो टीम की घोषणा होने से पहले उनकी फिटनेस देखेंगे।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चीजों की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, 21 अक्तूबर से 30 नवंबर तक हार्दिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से बाहर भी नहीं निकले और उन्होंने अपना रिहैब और रिटर्न टू प्ले प्रोटोकॉल पूरे किए। उन्हें टी20 में खेलने की पूरी स्वीकृति मिली है और वह पंजाब के खिलाफ मैच के लिए बड़ौदा टीम से जुड़ भी गए हैं। वह चार दिसंबर को गुजरात के खिलाफ खेलेंगे और अगर भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें पहले नहीं बुलाता है तो वह छह दिसंबर को हरियाणा के खिलाफ मैच में खेलने की भी योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed