फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman gill Scored Century in each Format and every month from december 2022

Shubman Gill: दिसंबर 2022 से हर महीने शतक लगा रहे शुभमन गिल, तीनों फॉर्मेट में खेली शतकीय पारी, देखें रिकॉर्ड

Sat, 11 Mar 2023 05:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 05:29 PM IST
सार

शुभमन गिल ने अपने करियर का पहला शतक 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया था। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2022 में दूसरी बार शतकीय पारी खेली और अब हर महीने कम से कम एक शतक लगा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Shubman gill Scored Century in each Format and every month from december 2022
शुभमन गिल का शतक - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का शानदार फॉर्म जारी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में उन्होंने 128 रन की शानदार पारी खेली। गिल के शतक के चलते टीम इंडिया इस मैच में बेहतर स्थिति में पहुंच गई है। शुभमन गिल के लिए साल 2023 शानदार रहा है। वह इस साल पांच शतक लगा चुके हैं। हालांकि, इसकी झलक 2022 में ही मिल गई थी, जब उन्होंने अपने करियर का पहला शतक लगाया था। 
विज्ञापन


शुभमन गिल के करियर का पहला शतक जुलाई 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में शतकीय पारी खेली। यहां से गिल के लगातार शतक लगाने का सिलसिला शुरू हुआ और अब तक जारी है। शुभमन गिल अपने करियर में सात शतक लगा चुके हैं। इसमें वनडे में लगाया गया दोहरा शतक और टी20 में भारत के लिए खेली गई सबसे बड़ी पारी भी शामिल है। 
विज्ञापन

 
2023 में शुभमन गिल के शतक
रन विपक्षी टीम मैदान फॉर्मेट
116 श्रीलंका तिरुवनंतपुरम वनडे
208 न्यूजीलैंड हैदराबाद वनडे
112 न्यूजीलैंड इंदौर वनडे
126 न्यूजीलैंड अहमदाबाद टी20
128 ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद टेस्ट

दिसंबर 2022 से हम महीने शतक लगा रहे हैं गिल
दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में 110 रन की पारी खेलने वाले शुभमन गिल ने जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 116 रन की पारी खेली। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में उन्होंने 208 रन की बेहतरीन पारी खेली। न्यूजीलैंड के खिलाफ ही उन्होंने 112 रन की पारी खेली। इस तरह से जनवरी में उन्होंने तीन शतक जड़ दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में उन्होंने महीने की शुरुआत ही बेहतरीन शतक के साथ की। एक फरवरी के दिन उन्होंने टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रन की पारी खेली। हालांकि, इसके बाद वह फरवरी में कोई मैच नहीं खेले। अब मार्च में भी उन्होंने 128 रन की पारी खेली है। 


अपनी शानदार फॉर्म के चलते शुभमन गिल ने तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही लोकेश राहुल की भारतीय टीम से छुट्टी होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed