फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shubman gill press conference before IND vs PAK Super four match praises Shaheen Afridi and naseem shah

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले गिल ने की शाहीन-नसीम की तारीफ, बड़ी पारी खेलने का तरीका भी बताया

Sat, 09 Sep 2023 04:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 04:14 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर चार मैच से पहले शुभमन गिल ने मीडिया से बातचीत में पाकिस्तानी गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सभी बल्लेबाजों को जब ऐसे उच्च स्तरीय गेंदबाजों को खेलने की आदत नहीं होती है।

विज्ञापन
shubman gill press conference before IND vs PAK Super four match praises Shaheen Afridi and naseem shah
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान की टीम दूसरी बार आमने-सामने होंगी। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और कोई नतीजा नहीं निकला था। दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटना पड़ा था। वहीं, सुपर चार में एक बार फिर दोनों के बीच कांटे की जंग होगी। इस मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर ने पत्रकारों से बात की। वहीं, भारत की तरफ से शुभमन गिल ने सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन


बाबर ने कहा कि बारिश उनके नियंत्रण में नहीं है और लगातार हवाई यात्रा की वजह से खिलाड़ियों को फिट रहने में भी परेशानी हो रही है। हालांकि, वह कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं और टीम का माहौल हंसी-मजाक वाला रखकर सभी का मानसिक रूप से फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व कप के लिए उनके 15 खिलाड़ी तय है। बस वह कुछ अन्य विकल्पों को आजमा रहे हैं। 
विज्ञापन


भारत की तरफ से शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। उन्होंने कहा कि बाएं हाथ के थ्रो-डाउन स्पेसलिस्ट होने से काफी मदद मिलती है। इससे एंगल को संभालना आसान हो जाता है। पाकिस्तान के खिलाफ खेलना अलग अनुभव था। वह पाकिस्तान के खिलाफ मेरा पहला मैच था और मेरे ऊपर अतिरिक्त दबाव था। विश्व कप में हर मैच में दबाव होगा और पाकिस्तान इसके लिए तैयार होने में हमारी मदद कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की तरफ से शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। उन्होंने कहा कि बाएं हाथ के थ्रो-डाउन स्पेसलिस्ट होने से काफी मदद मिलती है। इससे एंगल को संभालना आसान हो जाता है। पाकिस्तान के खिलाफ खेलना अलग अनुभव था। वह पाकिस्तान के खिलाफ मेरा पहला मैच था और मेरे ऊपर अतिरिक्त दबाव था। विश्व कप में हर मैच में दबाव होगा और पाकिस्तान इसके लिए तैयार होने में हमारी मदद कर रहा है। 

रोहित के साथ बल्लेबाजी करने पर उन्होंने कहा कि वह ऐसे बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं और बड़े शॉट खेलते हैं। वहीं, मैं हवा में कम ही शॉट खेलता हूं और हम एक दूसरे की मदद करते हैं। हम दोनों अलग खिलाड़ी हैं, इसलिए विपक्षी टीम को मुश्किल हो सकती है। अपनी फॉर्म को लेकर गिल ने कहा कि कई बार आप की तकनीकि में कोई परेशानी नहीं होती है, लेकिन गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे होते हैं। अगर आप एक मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो आप कुछ बदल नहीं सकते। आपको प्रक्रिया और अपने खेल पर भरोसा करना होता है और उसे आगे ले जाना होता है। किसी भी खिलाड़ी को अपने किरदार को लेकर कोई गलतफहमी नहीं है। हम इसे बखूबी समझते हैं और हालातों को भी जानते हैं। हमें पता है कि हम कहां बल्लेबाजी करेंगे और हम उसी तरह से तैयारी कर रहे हैं। इस स्तर पर आपने पहले भी बाएं हाथ के गेंदबाजों का सामना किया है। जब भी हम नए गेंदबाज को खेलते हैं तो यह अंतर पैदा करता है। हम पाकिस्तान के खिलाफ ज्यादा नहीं खेलते हैं और हमें इसकी आदत नहीं है।


शाहीन और नसीम को लेकर गिल ने कहा "शाहीन गेंद को ज्यादा स्विंग कराते हैं, नसीम तेज गति के साथ गेंद करते हैं और पिच से मदद लेते हैं। ये दोनों अलग-अलग हालातों में अलग चुनौती पेश करते हैं।" बड़ी पारी से जुड़े सवाल पर गिल ने कहा कि आपको अच्छा आधार बनाना होता है और हर विपक्षी के खिलाफ अलग रणनीति की जरूरत नहीं होती। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी पारियां खेल सकते हैं। पिछले मैच में हमारे मध्यक्रम ने हमें बचाया और हम अच्छा स्कोर बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed