फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill Meets Manchester City Star Erling Haaland video goes viral see

Shubman Gill-Erling Haaland: मैनचेस्टर सिटी के फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड से शुभमन गिल की खास मुलाकात, Video वायरल

Fri, 02 Jan 2026 07:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 02 Jan 2026 07:39 PM IST
सार

भारतीय कप्तान शुभमन गिल की हाल ही में मैनचेस्टर सिटी के स्टार फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड से खास मुलाकात हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Shubman Gill Meets Manchester City Star Erling Haaland video goes viral see
शुभमन गिल-एर्लिंग हालैंड - फोटो : x-videograb

विस्तार

भारतीय कप्तान शुभमन गिल की हाल ही में मैनचेस्टर सिटी के स्टार फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड से खास मुलाकात हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को अपनी-अपनी जर्सी गिफ्ट की। वहीं, नॉर्वे के स्ट्राइकर हालैंड ने गिल को अपना साइन किया हुआ फुटबॉल बूट भी भेंट किया। बता दें कि, गिल जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। हालांकि, उन्हें टी20 विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते नजर आएंगे गिल
गिल जल्द ही वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। इस सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी, जिसके लिए शनिवार को टीम का एलान हो सकता है। पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 14 और 18 जनवरी को राजकोट तथा इंदौर में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी। हालांकि, गिल इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें चयनकर्ताओं ने टीम में शामिल नहीं किया है।

टी20 विश्व कप टीम में शामिल नहीं हैं गिल
इस साल सात फरवरी से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है। इस टीम में शुभमन गिल शामिल नहीं हैं। माना जा रहा है कि उनका टी20 प्रारूप में हालिया प्रदर्शन उनके लिए मुसीबत बन गया।  एशिया कप के दौरान  टीम में वापसी के बाद से उन्होंने 15 मैचों में सिर्फ 291 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 137.26 रहा है, जिसमें एक भी अर्धशतक या शतक शामिल नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज में भी गिल का बल्ला खामोश रहा और उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 32 रन बनाए, जिससे उनके चयन पर दबाव और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed