{"_id":"644eb58f32f0e1d7a404e6aa","slug":"shubman-gill-kkr-kolkata-does-not-regret-not-retaining-shubman-in-its-team-ceo-mysore-said-this-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shubman Gill KKR: कोलकाता को शुभमन को अपनी टीम में बरकरार न रखने का मलाल नहीं, CEO मैसूर ने कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shubman Gill KKR: कोलकाता को शुभमन को अपनी टीम में बरकरार न रखने का मलाल नहीं, CEO मैसूर ने कही यह बात
Mon, 01 May 2023 12:08 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 01 May 2023 12:08 AM IST
सार
केकेआर ने शुभमन गिल को रिटेन नहीं किया था जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने इस भारतीय सलामी बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ा और उन्होंने पिछले सत्र में टीम को पदार्पण करते हुए खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक वैंकी मैसूर ने कहा कि उनकी टीम को उन खिलाड़ियों को गंवाने का मलाल नहीं है जो अब अन्य फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने 'उपलब्ध सूचना' के आधार पर फैसला किया।
केकेआर ने शुभमन गिल को रिटेन नहीं किया था जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने इस भारतीय सलामी बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ा और उन्होंने पिछले सत्र में टीम को पदार्पण करते हुए खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
मैसूर ने कहा- असल में हमें खुशी होती है जब हम देखते हैं कि हमने जिन खिलाड़ियों को निखारा वे अन्य फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शुभमन गिल इसका उदाहरण है। गिल पिछले सत्र में 483 रन के साथ शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल रहे।
विज्ञापन
इस सत्र में भी यह युवा बल्लेबाज आठ पारियों में 41.62 के औसत से 333 रन बना चुके हैं और सर्वाधिक रन बबनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में फाफ डुप्लेसिस के बाद दूसरे स्थान पर हैं। गिल के अलावा कुलदीप यादव (दिल्ली कैपिटल्स), पीयूष चावला (मुंबई इंडियंस) और अजिंक्य रहाणे (चेन्नई सुपरकिंग्स) भी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा कर रहे हैं।
पिछले सत्र में केकेआर ने रहाणे को सीमित मौके मिले, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में उन्होंने मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन किया और 15 महीने बाद टेस्ट टीम में वापसी की।