फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill is very excited to make his international debut for India in tour of New Zealand

भारत की ओर से न्यूजीलैंड में पदार्पण करने से बेहतर कुछ नहीं: शुभमन गिल

Mon, 14 Jan 2019 08:24 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Mon, 14 Jan 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
Shubman Gill is very excited to make his international debut for India in tour of New Zealand

भारतीय टीम में शामिल किए गए शुभमन गिल ने कहा कि अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत न्यूजीलैंड में करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता क्योंकि 12 महीने पहले उन्हें अंडर-19 विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था।

विज्ञापन


मोहाली में बसे इस क्रिकेटर को अपने अंडर-19 कप्तान पृथ्वी शॉ की तरह ही भारतीय टीम में शामिल होने का मौका मिला, हालांकि यह छोटे प्रारूप में ही होगा। लेकिन इस खिलाड़ी के लिए 2018 स्वप्निल रहा जिसमें उसे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईपीएल का लुभावना अनुबंध मिला। उसने हाल में रणजी ट्राफी अभियान में पंजाब के लिए10 पारियों में 98.75 के औसत से 790 रन बनाए।
विज्ञापन

 
वह कोच राहुल द्रविड़ की भारतीय 'ए' टीम का भी हिस्सा थे जिसने पिछले महीने न्यूजीलैंड का दौरा किया था।

शुभमन को भारतीय टीम में शामिल होने की खबर बीती रात मिली थी, उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुना जाना मेरे लिये अच्छा है, मैं वहां अंडर-19 विश्व कप में खेला था और अब दोबारा मेरे पास यह मौका है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैंने वहां अच्छा प्रदर्शन किया है, मैं कह सकता हूं कि वहां तकनीक में इतना ज्यादा सांमजस्य नहीं बिठाना होता। अगर मुझे मौका मिलता है तो मुझे सिर्फ भारत की ओर से खेलने से आने वाले दबाव से निपटना होगा। मानसिक रूप से, यह निश्चित रूप से थोड़ा सा अलग होगा लेकिन मैं तैयार हूं।’

शुभमन को भारतीय टीम में शामिल होने की खबर मिली तो उनकी प्रतिक्रिया क्या थी, इस बारे में इस खिलाड़ी ने कहा, ‘देर रात को यह खबर मिली। मेरे दिल की धड़कन तेज हो गई थी। संदेश आने शुरू हो गए थे और मैं अपने पिता को बताने गया। यह मेरे लिए विशेष क्षण था।’ 

पंजाब के वरिष्ठ साथी युवराज सिंह और आईपीएल के कप्तान दिनेश कार्तिक शुरू में बधाई देने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। 23 जनवरी से शुरू होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए निलंबित खिलाड़ी लोकेश राहुल की जगह उन्हें जगह मिली है। भारत का शीर्ष क्रम इस समय संतुलित है लेकिन शुभमन को फिर भी न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वन-डे और तीन टी-20 में खेलने के मौका मिल सकता है। 


उन्होंने कहा, ‘टीम में चुना जाना उम्मीद के विपरीत था, लेकिन मैं उन परिस्थितियों को समझता हूं जिसमें मुझे चुना गया है। मैंने दिमाग में लक्ष्य बन लिया है। मैं अभी तक जितने भी स्तर पर खेला हूं, मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इसने मुझे यह भरोसा भी दिया है कि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतर कर सकता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed