फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill double ton hanuma vihari ton helps india a set huge target against west indies a

गिल का दोहरा शतक और विहारी का शतक, भारत ए ने 365/4 रन पर की पारी घोषित

Fri, 09 Aug 2019 06:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 09 Aug 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
Shubman Gill double ton hanuma vihari ton helps india a set huge target against west indies a
गिल/विहारी - फोटो : अमर उजाला

शुभमन गिल (204) के नाबाद दोहरे शतक और कप्तान हनुमा विहारी (118) के नाबाद शतक से भारत ए ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ अंतिम अनधिकृत टेस्ट के तीसरे दिन 365 रन बनाए। 

विज्ञापन


तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 50 रन पर चार विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल और हनुमा विहारी ने पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 315 रन की जबरदस्त साझेदारी की। टीम ने तीसरे दिन के आखिरी वक्त में 4 विकेट पर 365 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। 
विज्ञापन


जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए थे। हालांकि वो अभी भी भारत ए के लक्ष्य से 336 रन दूर है। 


 

कृष्णप्पा भारत ए के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज

Shubman Gill double ton hanuma vihari ton helps india a set huge target against west indies a
कृष्णप्पा गौतम - फोटो : social media

इससे पहले दूसरे दिन कृष्णप्पा गौतम (6/67) ने हैट्रिक सहित छह विकेट लेकर वेस्टइंडीज ए की पहली पारी 194 रन पर समेट दी। इससे पहली पारी में 201 रन बनाने वाले भारत ए को सात रन की बढ़त मिली। गौतम के करिअर की पहली हैट्रिक है और वह भारत ए की ओर से किसी भी प्रारूप में हैट्रिक लगाने वाले पहले गेंदबाज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed