Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill became awkward after being asked about a personal question from Danny Morrison in IPL 2025

KKR vs GT: शुभमन गिल जल्द करने वाले हैं शादी? कमेंटेटेर डैनी मॉरिसन के सवाल से असहज हुए गुजरात के कप्तान

Mon, 21 Apr 2025 08:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Apr 2025 08:45 PM IST
सार

क्रिकेट प्रशंसकों को हालांकि मॉरिसन का गिल से यह सवाल पूछना अच्छा नहीं लगा। प्रशंसकों ने गिल से निजी सवाल पूछने के लिए मॉरिसन की आलोचना की।

विज्ञापन
Shubman Gill became awkward after being asked about a personal question from Danny Morrison in IPL 2025
गिल और रहाणे - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के दौरान उस वक्त चौंक गए जब टॉस के दौरान कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने उनसे शादी के बारे में पूछा। गुजरात और केकेआर के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर मुकाबला खेला जा रहा है। इसके लिए गिल और रहाणे टॉस करने आए। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 
विज्ञापन
Trending Videos

गिल की कैसी थी प्रतिक्रिया?
टॉस के दौरान जब गिल बातचीत करने आए तो मॉरिसन ने उनसे पूछा, 'आप अच्छे दिख रहे हैं, शादी की घंटियां बजने वाली हैं? क्या आप जल्द ही शादी करने वाले हैं?' मॉरिसन के इस निजी सवाल से गिल असहज दिखे और उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, 'नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है।' मॉरिसन के यह सवाल पूछते हुए सभी लोग हैरत में पड़ गए थे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: रोहित शर्मा ने अपने दोस्त अभिषेक नायर को दिया धन्यवाद, सीएसके के खिलाफ मैच से फॉर्म में की थी वापसी
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशंसकों ने की मॉरिसन की आलोचना 
क्रिकेट प्रशंसकों को हालांकि मॉरिसन का गिल से यह सवाल पूछना अच्छा नहीं लगा। प्रशंसकों ने गिल से निजी सवाल पूछने के लिए मॉरिसन की आलोचना की। मैच की बात करें तो केकेआर के कप्तान रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गुजरात को बल्लेबाजी का न्योता दिया। केकेआर ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। इस मैच के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और मोईन अली को मौका दिया गया है।
विज्ञापन

गिल-सुदर्शन की शानदार साझेदारी
केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की। गिल ने 34 गेंदों पर इस आईपीएल सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा। इसके बाद सुदर्शन ने 33 गेंदों पर आईपीएल 2025 का अपना पांचवां पचासा पूरा किया। गिल और सुदर्शन के बीच साझेदारी को आंद्रे रसेल ने तोड़ा। रसेल ने सुदर्शन को विकेट के पीछे रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। सुदर्शन 36 गेंदों पर छह चौका और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। 

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्सः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। 
इम्पैक्ट प्लेयरः मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोदिया, अनुकूल रॉय। 

गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 
इम्पैक्ट प्लेयरः ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, करीम जनत, अरशद खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed