फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shubman gill appointed as punjab state icon for lok sabha elections

Shubman Gill: लोकसभा चुनाव से पहले शुभमन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव आयोग ने पंजाब का 'स्टेट आइकन' बनाया

Mon, 19 Feb 2024 07:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 19 Feb 2024 07:21 PM IST
सार

भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब का 'स्टेट आइकन' नियुक्त किया गया है। सोमवार को इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने दी।

विज्ञापन
shubman gill appointed as punjab state icon for lok sabha elections
शुभमन गिल - फोटो : BCCI

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को पंजाब का स्टेट आइकन बनाया गया है। चुनाव आयोग ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव से पहले वह मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक करते नजर आएंगे। इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने दी। फिलहाल गिल भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में खेलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

 
‘इस बार 70 पार’
इस बीच गिल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोंमवार को जारी एक बयान में कहा, “शुभमन गिल अलग-अलग अभियान का हिस्सा बनेंगे। इनका लक्ष्य मतदाताओं के बीच जागरूकता पैदा करना है, ताकि राज्य में मतदान प्रतिशत 70 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर सके।“
विज्ञापन


पंजाब में 2019 के लोकसभा चुनावों में 13 सीटों के लिए 65.96 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार निर्वाचन अधिकारियों ने 70 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है। आयोग की तरफ से ‘इस बार 70 पार’ का नारा भी दिया गया है। सिबिन सी ने आगे कहा, “शुक्रवार को पंजाब के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक में उन्हें ऐसे इलाकों की पहचान करने को कहा गया जहां पिछले चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत कम था।“
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज गिल
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में युवा बल्लेबाज ने शानदार शतक जड़ा था। 12 पारियों बाद उनके बल्ले से ये शतक निकला था। वहीं, तीसरे टेस्ट में भी वह शतक जड़ने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, 91 रन पर बल्लेबाज आउट हो गए। नौ रन से वह इस सीरीज में दूसरा शतक लगाने से चूक गए। अब तक खेले जा चुके तीन टेस्ट मैचों में भारत के लिए शुभमन गिल सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 252 रन बनाए हैं। वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 104 रन है। यशस्वी जायसवाल अब तक इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने लगातार दो दोहरे शतकों की मदद से 545 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed